काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते दिनों हार्ट अटैक आने के बाद AIIMS में भर्ती करवाया गया था। 58 साल के स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। फिलहाल वह आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।शुक्रवार शाम कॉमेडियन के परिवार ने शेयर किया कि उनकी हालत स्थिर है, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।
13 Aug, 2022 08:43 AMमुंबई: काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते दिनों हार्ट अटैक आने के बाद AIIMS में भर्ती करवाया गया था। 58 साल के स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। फिलहाल वह आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनका दिमाग अभी भी काम नहीं कर रहा है। शुक्रवार शाम कॉमेडियन के परिवार ने शेयर किया कि उनकी हालत स्थिर है, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी है।
पोस्ट में उन्होंने लिखा-'प्रिय सब, राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपना बेस्ट कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया अफवाहों/फर्जी खबरों को नजरअंदाज करें। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।'
शरीर में हुईं थोड़ी सी हलचल
शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में कुछ पॉजिटिव खबर शेयर कीं। शेखर ने ट्वीट कर लिखा-खुशखबरी..राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे हिलाए..डॉक्टरों के अनुसार चीजें थोड़ी पॉजिटिव दिख रही हैं। आपकी प्रार्थना काम कर रही है। प्रार्थना करते रहें।
बीते दिनों अस्पताल की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से राजू श्रीवास्तव के दिमाग को काफी नुकसान पहुंचा है। उनके इलाज के लिए दी जा रही दवाई का उनके दिमाग पर कोई असर नहीं हो रहा है। उनकी हालत अभी भी नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं।
गौरतलब है कि 10 अगस्त यानी बुधवार सुबह राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एक होटल में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ गया था। वह अचानक ट्रेडमिल से गिर पड़े थे ।अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें आनन-फानन में एम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।