main page

जयपुर में शादी के बंधन में बंधे राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान, बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट को बनाया बेगम!

Updated 07 March, 2024 12:17:28 PM

आदिल खान दुर्रानी तो आप सबको याद ही होंगे। वही राखी सावंत के पूर्व पति। राखी सावंत ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके बाद राखी सावंत और आदिल खान ने मीडिया में एक-दूसरे की खूब छीछालेदर की थी। वहीं अब खबर आ रही है राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने शादी रचा ली

मुंबई: आदिल खान दुर्रानी तो आप सबको याद ही होंगे। वही राखी सावंत के पूर्व पति। राखी सावंत ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके बाद राखी सावंत और आदिल खान ने मीडिया में एक-दूसरे की खूब छीछालेदर की थी। वहीं अब खबर आ रही है राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने शादी रचा ली है। यह शादी उन्होंने 'बिग बॉस 12' की एक कंटेस्टेंट से की है। यह खबर वाकई चौंकाने वाली है।

Bollywood Tadka

 

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक आदिल खान के एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया कि उनकी शादी 2 मार्च को जयपुर में हुई थी। यह पूरी तरह से गुपचुप तरीके से की गई। सोर्स ने बताया कि आदिल इस शादी को गुप्त रखना चाहते हैं।

Bollywood Tadka

 

जब सोर्स से पूछा गया कि आदिल की कथित पत्नी कौन है, तो उसने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कहा कि आदिल ने सबा खान की बहन सोमी खान से शादी की थी। दोनों ने इसे सीक्रेट रखा है क्योंकि आदिल कई वजहों से पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। वह और सोमी खान नहीं चाहते कि शादी की खबर इतनी जल्दी बाहर आए।

Bollywood Tadka

 जहां तक आदिल और सोमी खान की बात है, तो इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि वो कैसे मिले और कब उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, कई बार आदिल को सोमी और सबा खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।

Bollywood Tadka

बता दें कि सोमी खान और सबा खान 'बिग बॉस 12' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। दोनों बहने हैं और जयपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल वो अपने करियर के कारण मुंबई में बसी हुई हैं। सोमी खान टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'न्याय: द जस्टिस', 'केसरिया बालम' और 'हमारा हिंदुस्तान' जैसे शोज किए हैं।

Bollywood Tadka

आदिल खान अगस्त 2023 में 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए थे। रिहा होते ही उन्होंने राखी पर 200 करोड़ रुपयए का मानहानि का केस ठोका और गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेटेस्ट अपडेट यह है कि राखी सावंत ने अंधेरी कोर्ट में आदिल की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। आदिल खान को अपना जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया गया था। 

Content Writer: Smita Sharma

Rakhi SawantEx-HusbandAdil KhanMarriedTies KnotBigg Boss 12ContestantSomi KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...