main page

अगर एक महिला अपनी सेक्सी बॉडी दिखा सकती है तो कोई पुरुष क्यों नहीं... रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए राम गोपाल वर्मा

Updated 26 July, 2022 11:05:26 AM

एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचा रखा है। रणवीर ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया है। कई लोग इस फोटोशूट का सपोर्ट कर रहे हैं और वहीं कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रणवीर के खिलाफ इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी रणवीर का सपोर्ट किया है।

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचा रखा है। रणवीर ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया है। कई लोग इस फोटोशूट का सपोर्ट कर रहे हैं और वहीं कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रणवीर के खिलाफ इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी रणवीर का सपोर्ट किया है। 

Bollywood Tadka
राम गोपाल वर्मा ने कहा- 'सोचिए, यह उनका तरीका है जेंडर इक्वॉलिटी की मांग करने का। अगर एक महिला अपनी सेक्सी बॉडी दिखा सकती है तो कोई पुरुष क्यों नहीं। यह बिल्कुल ढोंग है कि पुरुषों को अलग स्टैंडर्ड से जज किया जाए। आदमियों के पास भी महिलाओं के बराबर अधिकार होने चाहिए।'

Bollywood Tadka
राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि भारत अब फाइनली उस स्थिति में पहुंच चुका है। मुझे लगता है कि रणवीर ने इसके जरिए जेंडर इक्वॉलिटी पर अपना पक्ष रखा है।' 

Bollywood Tadka
बता दें इससे पहले रणवीर की को-स्टार आलिया भट्ट भी उनका सपोर्ट किया है। आलिया ने कहा- 'मुझे अपने फेवरिट रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी निगेटिव सुनना पसंद नहीं है। मैं ऐसे सवालों को झेल भी नहीं सकती क्योंकि मैं उन्हें पसंद करती हूं। उन्होंने फिल्मों में बेहतरीन काम किया है इसलिए हमें उनको केवल अपना प्यार देना चाहिए।' इसके अलावा दोस्त अर्जुन कपूर ने भी रणवीर का सपोर्ट किया। 

Content Writer: Parminder Kaur

ram gopal varmasupportranveer singhphotoshootBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...