''रामायण'' जैसे धार्मिक शो से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा बेहद ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती है। साक्षी इन दिनों भारत में है। हाल ही में साक्षी को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
18 Dec, 2021 03:58 PMमुंबई. 'रामायण' जैसे धार्मिक शो से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा बेहद ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती है। साक्षी इन दिनों भारत में है। हाल ही में साक्षी को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में साक्षी पिंक वन शोल्डर स्ट्रैप टॉप और मैचिंग थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ साक्षी ने हील पहनी हुई है। साक्षी ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

इस लुक में साक्षी काफी बोल्ड लग रही है। साक्षी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। साक्षी की बोल्डनेस को देख फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें साक्षी ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो इंडस्ट्री में काफी फेमस है। इसके बावजूद साक्षी फिल्मों और टीवी से दूर है। साक्षी चोपड़ा टीवी प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर की बेटी हैं, जो रामानंद सागर की पोती हैं।

साक्षी मॉडल, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। साक्षी ने लंदन Trinity School Of London से पढ़ाई की है और फिर The Lee Strasberg Theatre & Film Institute in California से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है।
