main page

सलमान खान संग हुआ रणबीर कपूर का पैचअप, पत्नी आलिया संग भाईजान के घर पहुंचे Mr. Kapoor

Updated 12 April, 2024 08:54:57 AM

इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया। सलमान ने अपनी नई फिल्म सिकंदर का ऐलान किया जो वह साल 2025 में लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान ने अपने घर की बालकनी में सभी चाहने वालों से मुलाकात की। भाईजान अपनी दोस्ती और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। कपूर परिवार के साथ भी वह अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो इस समय चर्चा का विषय है।

मुंबई: इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया। सलमान ने अपनी नई फिल्म सिकंदर का ऐलान किया जो वह साल 2025 में लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान ने अपने घर की बालकनी में सभी चाहने वालों से मुलाकात की। भाईजान अपनी दोस्ती और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। कपूर परिवार के साथ भी वह अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो इस समय चर्चा का विषय है।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, ये तस्वीर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की है जिसमें दोनों सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में नजर आ रहे हैं। सही सुना आपने ये कपल सलमान खान से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा था जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।हालांकि तस्वीर में रणबीर-आलिया के सलमान नहीं नजर आ रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक फ्रेंडली मुलाकात के लिए सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट गए थे।सलमान के किसी करीबी ने सुपरस्टार के घर से रणबीर और आलिया के साथ उनकी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में आलिया भट्ट व्हाइट कलर का प्रिंटेड सूट पहने नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। वहीं रणबीर कपूर ग्रे टी-शर्ट के साथ डेनिम शर्ट कैरी किए कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


देखा जाए तो सलमान खान और रणबीर की मुलाकात फैंस के लिए थोड़ी हैरान करने वाली है।लंबे वक्त से ये माना जा रहा था कि इनके बीच थोड़ा मन-मुटाव चल रहा है। आरके और सलमान 10 सालों से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे लेकिन लगता है उनका पैचअप हो गया।


 

Content Writer: Smita Sharma

Ranbir KapoorAlia BhattSalman KhanhomeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...