आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका फैंस को बेसबरी से इंतजार था। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। महज कुछ घंटों में ये कपल एक-दूजे संग जीने-मरने की कसमें खाएगा। 28 नवंबर को रणदीप और लिन के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
29 Nov, 2023 12:13 PMबॉलीवुड तड़का टीम. आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। महज कुछ घंटों में ये कपल एक-दूजे संग जीने-मरने की कसमें खाएगा। 28 नवंबर को रणदीप और लिन के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीरों में लिन और रणदीप अपने कुछ दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्टर डांस करते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान सभी ने रेड एंड ब्लैक शॉल ले रखे हैं। वहीं, इस मौके पर रणदीप हुड्डा येलो कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी होने वाली दुल्हन लिन पिंक, व्हाइट और ग्रीन कलर की कॉटन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं, एक फोटो में सभी डिनर टेबल पर बैठे खाना खा रहे हैं। इस दौरान सभी हरे पत्तों पर खाना खाते दिख रहे हैं। वहीं, अन्य फोटो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों संग खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
बता दें, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में उस जगह शादी करेंगे, जहां महाभारत में अर्जुन ने मणिपुर की प्रिंसेस चित्रांगदा से की थी। कपल की शादी बॉलीवुड में होने वाली अब तक सभी शादियों से एकदम अलग होने वाली है।