main page

शादी की तस्वीरें डिलीट करने के बाद साथ दिखे रणवीर- दीपिका, यूजर्स बोले- 'ये पक्का प्रेग्नेंट नहीं..सरोगेसी के जरिए होगा'

Updated 09 May, 2024 11:48:26 AM

बाॅलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते दिनों से ही खबरों में बने हैं। जहां एक तरफ दीपवीर जल्द पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनों के बीच अनबन की खबरें चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें हटाईं। रणवीर के

मुंबई: बाॅलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते दिनों से ही खबरों में बने हैं। जहां एक तरफ दीपवीर जल्द पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनों के बीच अनबन की खबरें चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें हटाईं। रणवीर के इस कदम ने दोनों के रिश्ते में खटास आने की खबरों को हवा दी।

Bollywood Tadka

हालांकि ऐसा नहीं हैं क्योंकि इसके एक दिन बाद ही रणवीर और दीपिका एक साथ स्पॉट हुए हैं जिसने कपल के बीच तकरार होने वाली खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया।

Bollywood Tadka

कपल को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। खबरों की मानें तो दीपिका पति संग बेबीमून एंजाॅय कर लौंटी हैं

Bollywood Tadka

। इस दौरान दीपिका पादुकोण ओवरसाइज्ड टी-शर्ट में दिखीं। दीपिका ने ब्लैक शेड्स से लुक को पूरा किया।   वहीं रणवीर सिंह व्हाइट टी-शर्ट, कैप और सनग्लासेस लगाए दिखाई दिए। इस दौरान दीपिका को पैपराजी के कैमरे पर हाथ रखकर वीडियो रोकते भी देखा गया।

Bollywood Tadka

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ देखकर जहां एक तरफ फैंस खुश हुए तो वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा दिए हैं। बेबी बंप ना दिखाई देने पर एक फैन ने कहा- 'ये बिल्कुल भी प्रेग्नेंसी नहीं लग रही है। मेरा मानना ​​​​है कि वे सरोगेसी के साथ चले गए हैं क्योंकि दीपिका मां बनने के बाद खत्म होने वाली अपनी बॉडी के साथ कभी समझौता नहीं करेंगी क्योंकि वह हाल ही में स्क्रीन पर यही दिखा रही हैं। पठान और फाइटर इसकी मिसाल हैं।'

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

दूसरे फैन ने लिखा- 'मैं इनका बेबी बंप ढूंढने की कोशिश कर रही हूं।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा-'ये बिल्कुल प्रेग्नेंट नहीं लग रही हैं।' वहीं एक फैन ने पूछा- 'ये प्रेग्नेंट क्यों नहीं लग रही हैं?' एक और यूजर ने कमेंट किया- 'ये पक्का प्रेग्नेंट नहीं हैं। ये सरोगेसी के जरिए होगा।'


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ranveer SinghDeepika PadukonePregnantBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...