main page

रणवीर सिंह ने AI द्वारा बनाई गई डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Updated 22 April, 2024 03:06:32 PM

रणवीर सिंह, चाहे ऑफ-स्क्रीन हों या ऑन-स्क्रीन, अपने चार्म से हमेशा फैंस और दर्शकों को इंप्रेस करते हैं। हाल ही में, रणवीर सिंह इंडस्ट्री में बढ़ती प्रॉब्लम के नए टारगेट बनें हैं:

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रणवीर सिंह, चाहे ऑफ-स्क्रीन हों या ऑन-स्क्रीन, अपने चार्म से हमेशा फैंस और दर्शकों को इंप्रेस करते हैं। हाल ही में, रणवीर सिंह इंडस्ट्री में बढ़ती प्रॉब्लम के नए टारगेट बनें हैं: एक फेक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें अपने पॉलिटिकल ओपिनियन को रखते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो देखने ने रियल लग रहा है, जिसमें एक्टर की हाल की वाराणसी यात्रा को दिखाया गया है, लेकिन ऑडियो को बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि रणवीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स को आगाह करते हुए लिखा था, "डीपफेक से बचों दोस्तों।"

हाल ही में, डीपफेक वीडियो के बनाने के बारे में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह के ऑफिशियल स्पोकपर्सन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात की पुष्टि की है। अपडेट के मुताबिक, एक FIR दर्ज की गई है और साइबर क्राइम सेल द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

एक स्टेटमेंट जारी करते हुए स्पोकपर्सन ने कहा है, "हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है जो मिस्टर रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।"

Content Editor: Jyotsna Rawat

Ranveer SinghFIRdeepfake videoAI

loading...