main page

Oh No: पत्नी दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह ने डिलीट की शादी की तस्वीरें !

Updated 07 May, 2024 05:07:50 PM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इन्हें प्यार से 'दीपवीर' पुकारते हैं। बी-टाउन का ये कपल अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। वहीं अब ये कपल जल्द ही पेरेंट बनने वाला है। दीपिका सितंबर में एक प्यारे से बच्चे को जन्म देंगी। इन सब खुशियों के बीच दीपवी

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इन्हें प्यार से 'दीपवीर' पुकारते हैं। बी-टाउन का ये कपल अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। वहीं अब ये कपल जल्द ही पेरेंट बनने वाला है। दीपिका सितंबर में एक प्यारे से बच्चे को जन्म देंगी।

Bollywood Tadka

 

इन सब खुशियों के बीच दीपवीर को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर ये है कि Dad To Be रणवीर ने अपने इंस्टा से शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जी हां, रणवीर ने अपनी शादी की हर तस्वीर को इंस्टा से हटा दिया है हालांकि उनके अकाउंट में लेडी लव संग बिताए बाकी लम्हों की तस्वीरें जरूर मौजूद हैं।

 

Bollywood Tadka

 

यहां गौर करने वाली बात ये है कि  रणवीर सिंह के प्रोफाइल पर सिर्फ 2023 के पहले की ही कोई पोस्ट नहीं है। अब रणवीर ने शादी से जुड़ी तस्वीरें क्यों डिलीट की हैं ये तो अब वो ही बता सकते हैं। 

Bollywood Tadka


इससे पहले, दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर archived कर दी थीं। 

Bollywood Tadka

 


बेबीमून मना रहा है कपल

इन दिनों दीपिका पादुकोण लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश कर रही हैं। वह इस समय रणवीर के साथ बेबीमून एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में इस वेकेशन से उनकी तस्वीर सामने आई है। सामने आई तस्वीर में दीपिका सीढ़ियों से उतरती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक, बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि फोटो किस जगह की है। लेकिन दीपिका की इस तस्वीर ने फैंस का दिन जरूर बना दिया है। 

 



 

Content Writer: Smita Sharma

Ranveer SinghDeleteWedding PicsDeepika PadukoneBaby BirthBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...