main page

मुश्किल में पड़े एक्टर राजपाल यादव, पिता को बाद मां को खोने से गम में डूबे मनोज बाजपेयी..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 13 December, 2022 05:40:04 PM

क्टर मनोज बाजपेयी मां को खोने के बाद से बेहद तकलीफ में गुजर रहे हैं। पिता के बाद मां के जाने के गम में डूबे मनोज ने एक लंबा-चौड़ा भावुक नोट लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो रहे है। वहीं, उत्तर प्रदेश में शूटिंग के दौरान एक छात्र को टक्कर मारने के मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर मनोज बाजपेयी मां को खोने के बाद से बेहद तकलीफ में गुजर रहे हैं। पिता के बाद मां के जाने के गम में डूबे मनोज ने एक लंबा-चौड़ा भावुक नोट लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो रहे है। वहीं, उत्तर प्रदेश में शूटिंग के दौरान एक छात्र को टक्कर मारने के मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। 

 

पिता को बाद मां को खोने से गम में डूबे मनोज बाजपेयी 

एक्टर मनोज बाजपेयी पिछले कुछ दिनों से बेहद तकलीफ में गुजर रहे हैं, क्योंकि 8 दिसंबर को एक्टर की मां गीता देवी का निधन हो गया। पिता के बाद मां के निधन से एक्टर की जैसे पुरी दुनिया ही उजड़ गई। अब हाल ही में मां के जाने के गम में डूबे मनोज ने एक लंबा-चौड़ा भावुक नोट लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो रहे है।

 

जनवरी में आथिया के घर बैंड, बाजा, बारात लेकर जाएंगे केएल राहुल
 

बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार के शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब जल्द ही दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के घर भी शहनाई बजेगी। खबर है कि सुनील की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधेगी। एक बार फिर अथिया और राहुल की शादी को लेकर नया अपडेट आया है।

 

एक महीने की हुई बिपाशा-करण की लाडली 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली बिटिया देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने पिछले महीने 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया था और अब उनकी लाडली पूरे एक महीने की हो चुकी है। इस मौके पर बिपाशा ने पति करण के साथ देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वजह से बेटे ने की एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या

इंडस्ट्री में बीते दिनों प्रॉपर्टी के लिए बेटे द्वारा एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया था। हालांकि, वीणा कपूर के आरोपी बेटे सचिन कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब हाल ही में सचिन ने पुलिस के सामने अपनी मां की हत्या करने की वजह पुलिस को बतााई है।  

 

मुश्किल में पड़े एक्टर राजपाल यादव, शूटिंग के दौरान छात्र को टक्कर मारने के चलते दर्ज हुई शिकायत

कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में शूटिंग के दौरान एक छात्र को टक्कर मारने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, इस मामले में राजपाल यादव ने भी छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

माइनस 7 डिग्री टेम्परेचर में सिर्फ टॉवल पहनकर घूमते दिखे टाइगर श्रॉफ
 

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हीरोज में से एक हैं, जो अपने एक्शन सीन के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक देख फैंस को सर्दी में गर्मी आ गई है। उनके इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

 

वेड के ट्रेलर लॉन्च में रितेश-जेनेलिया की लविंग केमिस्ट्री

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन..दोनों हमेशा अपनी लविंग केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। अब हाल ही में कपल के फिल्म वेड के ट्रेलर लॉन्च में एक साथ स्पॉट किया गया, जहां दोनों अपने केमिस्ट्री से एक बार फिर लोगों का दिल जीतते नजर आए। ट्रेलर लॉन्च से कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

अरबाज-जॉर्जिया के ब्रेकअप पर बोलीं Malaika 

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर खूब चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। वहीं हाल ही में उनके शो पर उनके करीबी दोस्त बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर बतौर गेस्ट नजर आएं।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...