main page

अमिताभ-धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हुईं देबिना..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 01 March, 2023 04:40:50 PM

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी कुछ दिनों पहले ही पति गुरमीत चौधरी दोनों बेटियों- लियाना और दिविशा संग श्रीलंका ट्रिप पर गईं थी। वहां से लौटते ही एक्ट्रेस एन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बीमारी का पता चलते ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों से दूरी बना ली है और अपना ध्यान रख रही हैं। वहीं, सोना मोहपात्रा ने एक बार फिर शहनाज गिल पर तंज कसा है, जिसके बाद मिस गिल के फैंस भड़क गए और उनकी खूब क्लास लग रहे हैं। तो एक ओर महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर धर्मेंद्र पर संकट मंडरा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस देबिना बनर्जी कुछ दिनों पहले ही पति गुरमीत चौधरी दोनों बेटियों- लियाना और दिविशा संग श्रीलंका ट्रिप पर गईं थी। वहां से लौटते ही एक्ट्रेस एन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बीमारी का पता चलते ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों से दूरी बना ली है और अपना ध्यान रख रही हैं। वहीं, सोना मोहपात्रा ने एक बार फिर शहनाज गिल पर तंज कसा है, जिसके बाद मिस गिल के फैंस भड़क गए और उनकी खूब क्लास लग रहे हैं। तो एक ओर महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर धर्मेंद्र पर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में दिग्गजों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है और पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

सोना मोहपात्रा ने फिर कसा शहनाज पर तंज तो मचे फैंस

बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड सिंगर सोना मोहपात्रा के निशाने पर हैं। सोना कहर बनकर शहनाज पर टूट पड़ी हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर ने बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस के टैलेंट पर सवाल उठाया था और मीटू के आरोपी साजिद खान को सपोर्ट करने पर तंज कसा था। वहीं अब एक बार फिर सोना मोहपात्रा शहनाज पर बरसती नजर आईं हैं। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गया है।

 

अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर धर्मेंद्र पर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में दिग्गजों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से मुंबई में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है।

 

श्रीलंका ट्रिप से आते ही इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हुईं देबिना बनर्जी

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी कुछ दिनों पहले ही पति गुरमीत चौधरी दोनों बेटियों- लियाना और दिविशा संग श्रीलंका ट्रिप पर गईं थी। वहां से लौटते ही एक्ट्रेस को सर्दी-जुकाम की शिकायत हो गई। जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो पता चला कि वह एन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमित हैं। बीमारी का पता चलते ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों से दूरी बना ली है और अपना ध्यान रख रही हैं। 

'सिटाडेल' में अपने फर्स्ट लुक को लेकर पति के लिए Proud Wife बनी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा फैंस के बीच पावर कपल गोल्स सेट करते हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं और एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार और प्रशंसा करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में निक ने अपनी पत्नी के काम के लिए उनकी सराहना की है और बताया कि उन्हें प्रियंका पर गर्व है।

 

एक दूजे की बाहों में अंकिता-प्रियंका ने करवाया शानदार फोटोशूट

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही टीवी सीरियल 'उडारियां' के  अपने को-स्टार अंकित गुप्ता संग काम करती नजर आएंगी। फैंस दोनों को एक साथ काम करते देखने के लिए काफी एक्साइटड हैं। इसी बीच हाल ही में अंकित-प्रियंका ने शानदार फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जब बहू संग अपने रिश्ते लेकर बोलीं जया बच्चन-‘मैं खूब ड्रामा करती हूं..


सास-बहू का रिश्ता बाकी सब रिश्तों से बिल्कुल अलग और खास होता है। सास-बहू के बीच खिट-पिट होना आम सी बात है, फिर वो चाहे बॉलीवुड में हो या आम परिवार में। कई बार कुछ बातों को लेकर सास-बहुओं के बीच तकरार शुरू हो जाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की सास जया बच्चन संग कैसी बॉन्डिंग है, इसको लेकर जया कई बार खुलासा कर चुकी हैं। एक्ट्रेस बता चुकी है कि जब उनको बहू ऐश्वर्या की कोई बात पसंद नहीं आती है तो वह उनको मुंह पर ही बोल देती हैं, पीठ पीछे कोई राजनीति नहीं करती हैं। 

 

फैमिली संग वेकेशन पर निकलीं जाह्नवी कपूर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी आए नजर
 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अफेयर की खबरों को लेकर खासी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों में एक्ट्रेस को कई बार शिखर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें तूल पकड़ने लगीं। इसी बीच हाल ही में एक बार फिर जाह्नवी कपूर को फैमिली वेकेशन पर रवाना होते शिखर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गईं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...