main page

पहली बार बेटी को इंडिया लेकर आईं प्रियंका, हार्डी संधू ने परिणीति-राघव के रिश्ते को किया कंफर्म..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 01 April, 2023 05:34:23 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।  प्रियंका अपने पति निक जोनस संग पहली बार बेटी मालती मैरी को भारत लेकर आई हैं। उन्हें देश में आते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पति और बेटी के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, सांसद संजीव अरोड़ा के बाद अब सिंगर

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।  प्रियंका अपने पति निक जोनस संग पहली बार बेटी मालती मैरी को भारत लेकर आई हैं। उन्हें देश में आते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पति और बेटी के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, सांसद संजीव अरोड़ा के बाद अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी को कंफर्म कर दिया है।

 

ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने पीएम मोदी से की मुलाकात

मशहूर फिल्ममेकर गुनीत मोंगा अपनी शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' के लिए ऑस्कर जीतने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने ऑस्कर जीतकर देश और भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस बीच अब 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की टीम ने गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की और पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की हैं।


जल्द राघव चड्ढा की दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा, सिंगर हार्डी संधू ने किया कंफर्म
 

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों का बज बना हुआ है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हालांकि, इन खबरों पर कपल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन सांसद संजीव अरोड़ा के बाद अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने दोनों की शादी को कंफर्म कर दिया है।

 

'गैंगस्टर्स' का बहुत दबदबा..अब शेखर सुमन ने खोला बॉलीवुड का राज

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए थे। प्रियंका के खुलासे के बाद कई स्टार्स ने हिम्मत जुटाई और बॉलीवुड की पोल खोली। कंगना, अमाल मलिक के बाद अब शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई से पर्दा उठाया है। हाल ही में एक्टर ने दावा किया कि उन्हें और उनके बेटे को गैंगअप करके कई प्रोजेक्ट से हटा दिया गया।


फैशन शो में सिल्क साड़ी पहन 68 की रेखा ने गिराईं हुस्न की बिजलियां

गुरुवार रात मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर Christian Dior’s Fall 2023 फैशन शो आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रेटीज ने शिरकत की। वहीं, इस शो में वेटरन एक्ट्रेस रेखा भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर भी लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

 

पति संग अनुष्का ने फैशन इवेंट में मारी धांसू एंट्री
 
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 के घर से शिव ठाकरे को खासी पहचान मिली है। शो में शिव ने अपनी अपीयरेंस से लोगों का खूब दिल जीता था और शो के बाद भी लोगों में उनका खूब क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में शिव ठाकरे जब एक इवेंट में पहुंचे तो वह फैंस की भीड़ में घिर गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

पहली बार बेटी मालती को इंडिया लेकर आईं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिर वह लेटेस्ट वजह को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपने किसी बयान के चलते नहीं, बल्कि इंडिया में आने को लेकर। जी हां, प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग पहली बार अपने बेटी मालती मैरी को भारत लेकर आई हैं। उन्हें देश में आते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पति और बेटी के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा से लिया पंगा 

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर चौकाने वाले खुलासे करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों लिया। उनके खुलासे के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इंडस्ट्री का काला चिट्ठा लोगों के सामने खोला। हालांकि, राखी सावंत को प्रियंका को बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर यूं पर्दाफाश करना पसंद नहीं आया। उन्होंने देसी गर्ल के बयान पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

 

आलिया भट्ट ने फैंस के साथ शेयर किए खुद से जुड़े 30 सीक्रेट्स 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। फैंस प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ जानने में काफी इंट्रेस्ट रखते हैं। ऐसे में उन्होंने फैंस को एक सौगात दी है। हाल ही आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुद से जुड़े 30 सीक्रेट्स शेयर किए हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...