main page

आशीष व‍िद्यार्थी ने 60 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, होटल के कमरे में मृत पाए गए मशहूर डायरेक्टर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 25 May, 2023 05:23:12 PM

हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा ली है। उन्होंने असम की रुपाली बरुआ से गुपचुप शादी रचाई है। इसके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर से भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर है।

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा ली है। उन्होंने असम की रुपाली बरुआ से गुपचुप शादी रचाई है। इसके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर से भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर है। इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

Funeral: नितीश पांडे का पार्थिव शरीर देख बेटे और मां का फट गया कलेजा

मशहूर एक्टर नितीश पांडे के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बीते बुधवार एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। देर रात नितेश का गोरेगांव ईस्ट आरे कॉलोनी के पास स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए मनोरंजन जगत से सितारे पहुंचे। वहीं, इस मौके पर एक्टर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बेटे ने दिल पर पत्थर रखकर अपने पिता को आखिरी विदाई दी। नितीश के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें फैंस का दिल तोड़ रही हैं।

 

सुपरस्टार अजित कुमार ने खास शख्स को गिफ्ट की लाखों की बाइक 

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार एक्टिंग के अलावा बाइक राइड का भी शौक रखते हैं। इन दिनों वह वर्ल्ड बाइक टूर के चलते नेपाल में हैं और जल्द ही भूटान से अपनी यात्रा पूरी करके भारत लौटेंगे। इसी बीच एक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, एक्टर ने एक शख्स को बाइक गिफ्ट की, जिसकी कीमत लोगों को खूब चौका रही है।

 

 होटल के कमरे मे संदिग्ध हालत में मिली डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी की डेड बॉडी

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। बुधवार को टीवी स्टार नितेश पांडे और वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर ने सबको हिला दिया। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है।

 

60 की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने आशीष व‍िद्यार्थी, रुपाली संग की कोर्ट मैरिज
 


हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर मशहूर हुए आशीष विद्यार्थी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा ली है। उन्होंने असम की रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से गुपचुप शादी रचाई है। कपल की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो फैंस को खूब हैरान कर रही है।

 

'डायरेक्टर मेरा अंडरवियर देखना चाहता था..21 साल बाद प्रियंका का छलका दर्द


ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। कभी वह अपने लुक्स तो कभी अपने बयानों को लेकर अक्सर वह चर्चा में आ जाती हैं। बीते दिनों प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई काले राज से पर्दा उठाया था। वहीं अब पीसी ने 21 साल बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में डायरेक्टर की तरफ से की गई घटिया डिमांड का खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे है।

क्रीम कलर की ड्रेस में हिना खान ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान काम से ज्यादा अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में इंडस्ट्री की ये ब्यूटीफुल हसीना कश्मीर में आयोजित G20 सम्मेलन का हिस्सा बनीं। इस सम्मेलन में हिना क्रीम कलर की ड्रेस में पहुंची और अपनी खूबसूरती से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। इस लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफों के खूब पुल बांध रहे हैं।

 

बाबा केदारनाथ के बाद हरिद्वार पहुंची कंगना रनौत

 

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मायानगरी की चकाचौंध से दूर अध्यात्मिक यात्रा पर निकलीं हुई हैं। बीते बुधवार कंगना ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के किए और इसके बाद फिर वह हरिद्वार पहुंची और गंगा मां के साथ सुकून के पल बिताए। गंगा घाट से एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

बेटे के जन्म के बाद गौहर खान ने मेंटेन किया फिगर, 10 दिन में घटाया 10 किलो वजन


एक्ट्रेस गौहर खान इसी महीने पति जैद दरबार के पहले बच्चे की मां बनी हैं। एक बेटे की मां बनकर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं और अपने बच्चे की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। डिलीवरी के बाद गौहर ने खुद को बखूबी मेंटेन कर लिया है। बहुत ही कम दिनों में ही एक्ट्रेस ने अपना 10 किलो वजन घटा लिया है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Ashish Vidyarthidirectorbig newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...