main page

दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती का निधन, 'मास्टरशेफ इंडिया' के विनर बने मोहम्मद आशिक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 09 December, 2023 05:41:54 PM

दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, रियलिटी टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 को इसका विनर मिल गया है। 24 साल के मोहम्मद आशिक ने बाजी मारी और मास्टरशेफ की ट्रॉफी अपने नाम की है और उन्हें ईनाम में 25 लाख की धन राशि भी मिली है।

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, रियलिटी टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 को इसका विनर मिल गया है। 24 साल के मोहम्मद आशिक ने बाजी मारी और मास्टरशेफ की ट्रॉफी अपने नाम की है और उन्हें ईनाम में 25 लाख की धन राशि भी मिली है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

लंबी बीमारी के बाद दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर दिग्गज एक्ट्रेस के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

इमरान हाशमी संग किसिंग सीन को तनुश्री दत्ता ने बताया 'अजीब'
 

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भले ही अब फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन एक समय ऐसा था उनकी बोल्डनेस के खूब चर्चे थे। बड़े पर्दे पर उनकी और इमरान हाशमी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में दोनों का किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में तनुश्री ने इस बारे में खुलकर बात की है।

 

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या के बीच बढ़ी तल्खी! इंस्टाग्राम पर बिग बी ने बहूरानी को किया अनफॉलो


एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। हालांकि, इन सब खबरों पर कपल ने अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन इसी बीच एक्टर अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या के प्रति कड़ा रूख किया है। अमिताभ की इंस्टाग्राम फॉलो बैक में ऐश्वर्या का नाम नहीं है, यानि उन्होंने बहू ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर अनफाॅलो कर दिया है। ऐसे में लोगों के मन और भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

दुखद! ‘लव स्टोरी’ एक्टर के रयान का निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

सिनेमा जगत से हाल ही में सामने आई एक बुरी खबर ने फैंस को फिर दुखी कर दिया है। हॉलीवुड एक्टर रयान ओ’नील (Ryan O’Neal) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 के दशक के हॉलीवुड हार्टथ्रोब कहे जाने वाले रयान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।

 

बर्थडे पर धर्मेंद्र को फैंस से मिले अनमोल तोहफे, बेइंतहा प्यार के लिए किया शुक्रिया 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 8 दिसंबर को अपना 88वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें खूब शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं, कई फैंस ने तो बॉलीवुड के हीमैन तोहफे भी भेजे। फैंस का इतना सारा प्यार पाकर एक्टर का दिल खुश से भर गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया किया है।

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट

सऊदी अरब के जेद्दा में इस वक्त रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। गुरुवार को इस फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने भी शिरकत की। फेस्टिवल में एंट्री करते ही एक्ट्रेस छा गई और सबकी नजरें उनके लुक पर अटक गईं। रेड कार्पेट पर आलिया सबको खूब इम्प्रेस करती दिखीं। वहीं, इस फेस्टिवल से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें एक्ट्रेस ने  सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

Video: बच्चों और सौतन हेलन संग सलमान खान की मां सलमा ने मनाया 81वां बर्थडे

एक्टर सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान की मां सलमा खान ने हाल ही में अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी फैमिली के साथ खूब जश्न मनाया और एक बड़ा सा थ्री टियर केक काटा। वहीं सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपनी सास के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

हैप्पी एनिवर्सरी पाजी-परजाई..सनी कौशल ने विक्की-कैटरीना को पंजाबी स्टाइल में दी बधाई

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधा था और आज दोनों को प्यार से लाइफ बिताते पूरे दो साल हो गए हैं। आज विक्की कैटरीना की दूसरी सालगिरह है और इस मौके पर सनी कौशल ने खास पोस्ट कर अपने भैया-भाभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

 

जूस की दुकान चलाने वाले मोहम्मद आशिक ने जीती मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी 

रियलिटी टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 को इसका विनर मिल गया है। 8 दिसंबर को मास्टरशेफ इंडिया का फिनाले हुआ, जिसमें 24 साल के मोहम्मद आशिक ने बाजी मारी और मास्टरशेफ की ट्रॉफी अपने नाम की। तो चलिए ट्रॉफी के साथ मोहम्मद को ईनाम में और क्या मिला। या। 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment world ​Television NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...