main page

गलवान का जिक्र कर ऋचा चड्ढा ने उड़ाया भारतीय सेना का मजाक!अशोक पंडित बोले-'देश और कुदरत कभी माफ नहीं करेगी'

Updated 24 November, 2022 11:25:06 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री की उन स्टार्स में से हैं जो अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाते हैं।  इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ट्वीट किया हालांकि इस बार वह अपने इस ट्वीट के चलते लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग ऋचा पर सेना के अपमान का आरोप लग रहे हैं। लोगों के रिएक्शन के बाद ऋचा चड्ढा ने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन कई इसके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री की उन स्टार्स में से हैं जो अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाते हैं।  इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ट्वीट किया।

Bollywood Tadka

हालांकि इस बार वह अपने इस ट्वीट के चलते लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग ऋचा पर सेना के अपमान का आरोप लग रहे हैं। लोगों के रिएक्शन के बाद ऋचा चड्ढा ने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन कई इसके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा था-'गलवान हाय कह रहा है'। 

Bollywood Tadka

 

इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर ऋचा के इस बयान  को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा-'अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।'

Bollywood Tadka

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ऋचा चड्ढा को #urbannaxals बताते हुए लिखा उन्हें भारतीय सेना के बलिदान का मजाक उड़ाते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने लिखा-'जवानों का मजाक उड़ाने वालों को यह देश और कुदरत कभी माफ़ नहीं करेगा।'


क्या है गलवान वैली क्लैश

बता दें कि जून 2020 में गलवान वैली में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच क्लैश हुआ था जिसमें भारतीय जवानों ने बिना हथियारों के लड़ाई लड़ी थी और चीन को वापस भेज दिया था।इस जंग में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे लेकिन चीन ने कभी संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया। इस जंग के बाद से सीमा पर हालात काफी तवान भरे बने हुए हैं। यही नहीं कई सैनिकों के साथ-साथ सीमा पर एडवांस हथियार भी तैनात किए गए हैं। ऐसे में ऋचा चड्ढा की इस हरकत पर कई लोग हैरान हैं। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग, राजनेता और आम लोग भी एक्ट्रेस पर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Richa ChadhaIndian ArmyGalwantauntBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...