main page

पूजा भट्ट के बाद कांग्रेस की' भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं एक्ट्रेस रिया सेन, सांसद राहुल गांधी के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

Updated 17 November, 2022 02:02:50 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का भी खूब साथ मिल रहा है। एकट्रेस पूजा भट्ट के बाद अब इस अभियान में एक्ट्रेस रिया सेन भी शामिल हो गई हैं। रिया ने गुरुवार को कांग्रेस  सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में 'भारत जोड़ो यात्रा' ज्वाइन की है। इस अभियान में शामिल हुईं रिया की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का भी खूब साथ मिल रहा है। एकट्रेस पूजा भट्ट के बाद अब इस अभियान में एक्ट्रेस रिया सेन भी शामिल हो गई हैं। रिया ने गुरुवार को कांग्रेस  सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में 'भारत जोड़ो यात्रा' ज्वाइन की है। इस अभियान में शामिल हुईं रिया की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


रिया सेन की ये तस्वीरें नेशनल एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन करने के बाद काफी खुश हैं और राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा भी करती दिख रही हैं।


बता दें, रिया सेन से पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।  


वहीं रिया सेन की बात करें तो वह दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘स्टाइल’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।  रिया हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

  

Content Writer: suman prajapati

Riya SenjoinsRahul GandhiBharat Jodo YatraMaharashtraphotosviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...