main page

69वें नेशनल अवॉर्ड्स में Pushpa के लिए रॉकस्टार डीएसपी ने जीता बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड

Updated 25 August, 2023 11:39:45 AM

69वें नेशनल अवॉर्ड्स में फ़िल्म पुष्पा:द राइजिंग' के लिए रॉकस्टार डीएसपी ने जीता बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जिक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद, जिन्हें रॉकस्टार डीएसपी के नाम से भी जाना जाता है  फिलहाल एक गर्व का क्षण अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में तेलुगु फिल्म पुष्पा: द राइजिंग में बेहतरीन म्यूजिक कंपोजिशन के लिए बेस्ट म्यूजिक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। दिसंबर 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म के संगीत को खूब सराहा।

 

रॉकस्टार डीएसपी अपनी कैची ट्यून्स और एनरजेटिक बीट्स के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पुष्पा: द राइजिंग का साउंडट्रैक एक बड़ी सफलता थी, जिसमें "ऊ अंटावा" और "श्रीवल्ली" जैसे गाने रिलीज़ होते ही दर्शकों की जुबां पर चढ़ गए। डीएसपी के म्यूजिक ने फिल्म की अपील में काफी इजाफा किया और इसे ब्लॉकबस्टर हिट बनने में मदद की। अपने भावपूर्ण जज्बातों को व्यक्त करते हुए डीएसपी ने अवॉर्ड जीतने की खुशी में कहा “पुष्पा के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना एक बहुत बड़ा सम्मान है। इस फिल्म के लिए म्यूजिक तैयार करना चुनौतियों और पुरस्कारों की एक यादगार यात्रा थी। निर्देशक सुकुमार को मेरा हार्दिक आभार और अल्लू अर्जुन को उनके असाधारण चित्रण के लिए बहुत बधाई। मैं माइथ्री मूवी मेकर्स, चंद्रबोस, प्रतिभाशाली सिंगर्स और पूरी टेक्निकल टीम को विशेष धन्यवाद देता हूं। मैं इस उपलब्धि को पुष्पा के उत्साही प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को समर्पित करता हूं।''

 

रॉकस्टार डीएसपी की राष्ट्रीय पुरस्कार जीत भारतीय संगीत जगत पर उनके अद्वितीय संगीत के प्रभाव का सम्मान करती है। दो दशकों के लंबे कैरियर के साथ उनका संगीत सभी उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में "पुष्पा2" और "कांगुवा" शामिल हैं, जिसके म्यूजिक से रूबरू होने के लिए उनके फैंस फ़िल्म के एल्बम के रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Content Editor: Sonali Sinha

69th National Film AwardsPushpaRockstar DSP

loading...