main page

Birthday Special: सिर्फ 35 रुपये कमाते थे Rohit Shetty, जानें कैसे बने बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर

Updated 14 March, 2023 10:35:40 AM

आज रोहित शेट्टी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जब भी एक्शन फिल्मों का नाम सामने आता है, रोहित का नाम जरुर लिया जाता है। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी है, जिनमें सूर्यवंशी, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंबा शामिल है। आज /यानी 14 मार्च को रोहित शेट्टी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसें में जानते हैं उन्हें जुड़ी कुछ खास बातें। 

 

बचपन में पिता के निधन के बाद झेली परेशानियां
रोहित शेट्टी को आज बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। इस समय रोहित का नाम बड़े डायरेक्टर्स की लिस्ट शामिल होता है। लेकिन एक समय था जब रोहित को कोई नहीं जानता था। वैसे तो उनके माता पिता फिल्मी दुनिया से ही ताल्लुक रखते थे। रोहित की मां रत्ना बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थी और उनके पिता एक्शन कोरियोग्राफर और स्टंटमैन थें। लेकिन बहुत ही कम उम्र में रोहित के सिर से पिता का साया उठ गया था। 

रोहित को मिलते थे सिर्फ 35 रुपये
पिता के जाने के बाद रोहित ने बहुत मुश्किलें झेली है, उनकी आर्थिक स्तिथि खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने महज 14 साल की उम्र में डायरेक्टर बनने का फैसला किया था। इसके लिए भी रोहित ने बहुत मशक्कत की, उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से सिर्फ 35 रुपये सैलेरी मिलती थी। 

2003 मे किया था बतौर डायरेक्टर डेब्यू
साल 2003 में रोहित ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। उन्होंने अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की जमीन का निर्देशन किया। जिसके बाद रोहित की गाड़ी वही से चल पड़ी और उन्होंने पीछे मुड कर नहीं देखा। अजय के साथ रोहित ने कई हिट फिल्में दी है। जिनमें गोलमाल, गोलमाल 2, गोलमाल 3, सिंगम, सिंगम 2 जैसी फिल्में शामिल है। 

100 करोंड की सपंत्ति के मालिक है रोहित
वहीं, अब अगर रोहित शेट्टी की नेटवर्थ की बात करें तो, रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। 

Content Editor: kahkasha

Rohit ShettyRohit Shetty Birthday SpecialRohit Shetty NetworthRohit Shetty Controversyentertainment news

loading...