main page

पहली होली: रूबीना-अभिनव ने जुड़वा बेटियों संग मनाया रंगों का त्योहार, पिंक आउटफिट में क्यूट दिखीं जीवा-एधा

Updated 27 March, 2024 01:14:43 PM

टीवी कपल रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला बीते साल ही दो प्यारी सी बेटियों के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी नन्हीं प्रिंसेस के नाम जीवा और एधा रखा है। लाइफ में नन्हीं राजकुमारियों के आने के बाद कपल उनके साथ हर लम्हें को खुलकर एंजाॅय कर रहा है। बेटियों संग क्वालिटी टाइम बिताने के साथ-साथ दोनों हर त्योहा

मुंबई: टीवी कपल रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला बीते साल ही दो प्यारी सी बेटियों के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी नन्हीं प्रिंसेस के नाम जीवा और एधा रखा है। लाइफ में नन्हीं राजकुमारियों के आने के बाद कपल उनके साथ हर लम्हें को खुलकर एंजाॅय कर रहा है। बेटियों संग क्वालिटी टाइम बिताने के साथ-साथ दोनों हर त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

हाल ही में अभिनव-रूबीना ने जीवा और एधा की पहली होली सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लुक की बात करें तो रूबीना और अभिनव व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं। वहीं नन्हीं जीवा और एधा पिंक फ्राॅक में बेहद प्यारी लग रही हैं। हालांकि हमेशा की तरह कपल ने अपनी लाडलियों के चेहरों को छिपा कर रखा है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

काम की बात करें तो रूबीना जल्द ही पंजाबी फिल्म चल भज चलिए में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ सिंगर इंद्र चहल हैं। 
 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Rubina DilaikAbhinav ShuklaTwinsDaughtersEdhaaJeevaFirst HoliPicturesBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...