रूबीना दिलाइक अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। रूबीना जल्द ही पति अभिनव शुल्का के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस पड़ाव का पूरा आनंद ले रही हैं। प्रेग्नेंसी में उनकी पब्लिक अपीयरेंस लोगों का दिल जीत रही है।
04 Nov, 2023 06:19 PMमुंबई: रूबीना दिलाइक अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। रूबीना जल्द ही पति अभिनव शुल्का के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस पड़ाव का पूरा आनंद ले रही हैं। प्रेग्नेंसी में उनकी पब्लिक अपीयरेंस लोगों का दिल जीत रही है।
अब हाल ही में कपल ने अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बाॅलीवुड रेट्रो लुक देखने को मिल रहा है। मैटरनिटी फोटोशूट के लिए कपल ने ऑल व्हाइट थीम को चुना है। लुक की बात करें तो जहां अभिनव व्हाइट फाॅर्मल सूट में हैंडसम लग रहे हैं।
वहीं रूबीना व्हाइट साटन आउटफिट में स्टाइलिश लग रही हैं। 7 महीने प्रेग्नेंट रूबीना बड़े से बेबी बंप को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो रूबीना ने बालों की लंबी सी चोटी बनाई है।
उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्यूलेरी से कंप्लीट किया है। रूबीना का पूरा लुक राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी की याद दिलाता है। फैंस रूबीना अभिनव की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।