main page

रचा इतिहास! हाथ में कंगन-गले में हार...मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले इंडियन फैशन डिजाइनर बने सब्यासाची

Updated 07 May, 2024 01:56:06 PM

बाॅलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का फैशन की दुनिया में काफी नाम है। सबयासाची  सबसे ज्यादा सेलेब्स के वेडिंग कॉस्ट्यूम बनाए जाने के लिए जाने जाते हैं। मेट गाला 2024 में भी सब्यासाची की खूबसूरत ड्रेस में आलिया भट्ट ने अपना जलवा दिखाया है। वहीं अब डिजाइनर ने इतिहास रच दियाहै। दरअसल,

मुंबई: बाॅलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का फैशन की दुनिया में काफी नाम है। सबयासाची  सबसे ज्यादा सेलेब्स के वेडिंग कॉस्ट्यूम बनाए जाने के लिए जाने जाते हैं। मेट गाला 2024 में भी सब्यासाची की खूबसूरत ड्रेस में आलिया भट्ट ने अपना जलवा दिखाया है।

Bollywood Tadka

 

वहीं अब डिजाइनर ने इतिहास रच दियाहै। दरअसल,  सब्यासाची खुद मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे हैं। ऐसा करने वाले वह पहले इंडियन फैशन डिजाइनर बन गए हैं।

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो डिज़ाइनर ने 'सब्यासाची रिज़ॉर्ट 2024' से एक एम्ब्रॉइडर्ड कॉटन डस्टर कोट कैरी किया। इस कोट के साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और बेज पैंट पेयर किया है।

Bollywood Tadka

उन्होंने सब्यासाची हाई ज्वेलरी से पर्ल, एमराल्ड,डायमंड,टूरमैलीन लेयर्ड नेकपीस और हाथों में बड़े से कड़े पहने हैं। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस और ब्राउन शूज के साथ कंप्लीट किया है। सब्यासाची का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

 

बता दें सब्यासाची ने आलिया भट्ट का मेट गाला 2024 लुक तैयार किया है। इसमें डिजाइनर ने आलिया के लिए एक साड़ी तैयार की है जिन्हें 163 कलाकारों ने बनाया है जिसमें 1945 घंटे लगे हैं।

 


 

Content Writer: Smita Sharma

Sabyasachi MukherjeeFirstDesignerIndiaMet Gala 2024Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...