main page

हैदराबाद पहुंच ग्रीन इंडिया चैलेंज में शामिल हुए सलमान खान, 'भाईजान' की शूटिंग के बीच किया पौधारोपण

Updated 23 June, 2022 01:37:23 PM

बॉलीवुड के ''भाईजान'' यानी सलमान खान अपने ही अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को एक्टर का हरेक अंदाज काफी पसंद आता है। इन दिनों सलमान हैदराबाद में अपनी अगली फिल्म ''भाईजान'' की शूटिंग कर रहे हैं। वहां हाल ही में एक्टर ने ग्रीन इंडिया चैलेंज मिशन में हिस्सा लिया, जहां से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान अपने ही अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को एक्टर का हरेक अंदाज काफी पसंद आता है। इन दिनों सलमान हैदराबाद में अपनी अगली फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं। वहां हाल ही में एक्टर ने ग्रीन इंडिया चैलेंज मिशन में हिस्सा लिया, जहां से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लेने के बाद पौधारोपण करते नजर आ रहे हैं। वह कुछ लोगों की मदद के साथ प्लांट में मिट्टी डालते दिख रहे हैं। इस दौरान रेड शर्ट और डेनिम पैंट के साथ एक्टर ने गले में ग्रीन शॉल लिए नजर आ रहे है और अपने काम में मस्त दिख रहे हैं। फैंस को भाईजान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka


इस मिशन की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा कि पौधे लगाना बहुत अच्छी चीज है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बढ़ना बंद कर दे तो उसे एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ एक स्थिर मनुष्य है और मनुष्य चलने वाला पेड़ है। दोनों के बीच का यह बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कहीं पेड़ होंगे, वहां हमेशा पानी होगा।


उन्होंने आगे कहा, सभी को पौधारोपण प्रोग्राम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का बड़े होने तक ध्यान भी रखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राकृतिक आपदाओं भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनुष्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। इसको बचाने का उपाय यही है कि हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए।
बता दें, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उनके अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।

  

Content Writer: suman prajapati

Salman KhanjoinedGreen India ChallengeplantedsaplingsshootingBhaijaanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...