main page

डबल सेलिब्रेशन: फार्महाउस पर आयत संग सलमान ने काटा केक, ऐसी थी मामा भांजी के बर्थडे की थीम पार्टी

Updated 27 December, 2021 10:25:30 AM

खान फैमिली में आज डबल सेलिब्रेशन का मौका है। जहां एक तरफ बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं सलमान के बर्थडे के दिन उनसे जुड़े एक खास शख्स का जन्मदिन भी आता है। ये शख्स है सलमान की बहन अर्पिता और आयुष की बेटी आयत शर्मा। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता ने साल 2019 में सलमान के जन्मदिन के दिन ही बेटी आयत को जन्म दिया था।

मुंबई: खान फैमिली में आज डबल सेलिब्रेशन का मौका है। जहां एक तरफ बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं सलमान के बर्थडे के दिन उनसे जुड़े एक खास शख्स का जन्मदिन भी आता है।

Bollywood Tadka

ये शख्स है सलमान की बहन अर्पिता और आयुष की बेटी आयत शर्मा। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता ने साल 2019 में सलमान के जन्मदिन के दिन ही बेटी आयत को जन्म दिया था।

Bollywood Tadka

आयत भी अपने मामा सलमान खान के साथ अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।  ऐसे में खान फैमिली में डबल सेलिब्रेशन का मौका है। 26 दिसंबर को सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर खास पार्टी होस्ट की। इस बर्थडे पार्टी को बहुत ही निजी तरीके से सेलिब्रेट किया गया।

Bollywood Tadka

इसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। बर्थडे बैश के कुछ क्लिप्स में, हम यह पता लगा सकते हैं कि यह पार्टी काफी आलीशान और शानदार थी। भांजी के बर्थडे को ध्यान में रखते हुए सलमान ने खास थीम प्लेन किया।

Bollywood Tadka

इस दौरान की तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। बर्थडे की थीम  यूनिकॉर्न और पिंक थी। फार्महाउस में हुई खूबसूरत सजावट में दोनों के नाम दिखाई दिए।

 

इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सलमान भांजी आयत संग केक काटते दिख रहे हैं। 

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो सलमान ब्लैक टी-शर्ट जींस और ब्लैक लेदर जैकेट में काफी हैंडसम नजर आए। वहीं आयत व्हाइट ड्रेस में क्यूट दिखीं। 

Bollywood Tadka

 

बर्थडे के 2 दिन पहले हुए हादसे का शिकार

बर्थडे से ठीक पहले यानि 25 दिसंबर को भाईजान बुरे हादसे का शिकार हो गए थे। दअअसल, सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे जहां उन्हें एक सांप ने काट लिया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था  हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
 

Content Writer: Smita Sharma

Salman Khanbirthday cakeniece Ayat panvel farmhousevideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...