main page

लाठीचार्ज के बाद अब्बू सलीम संग बालकनी में आकर सलमान ने फैंस को दी ईदी, कभी जोड़े हाथ तो कभी किया हैलो

Updated 12 April, 2024 06:32:13 AM

11 अप्रैल को पूरे देश में ईद का जश्न मनाया गया। इस खास दिन पर बाॅलीवुड के भाईजान हर बार अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देने जरूर अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते हैं। ऐसे में इस बार भी फैंस  फैंससुबह से गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इंतजार कर रहे थे।

मुंबई: 11 अप्रैल को पूरे देश में ईद का जश्न मनाया गया। इस खास दिन पर बाॅलीवुड के भाईजान हर बार अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देने जरूर अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते हैं। ऐसे में इस बार भी फैंस  फैंससुबह से गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इंतजार कर रहे थे।

Bollywood Tadka

इस दौरान भीड़ को देखते हुए लाठीचार्ज भी हुआ पर फैंस का इंतजार करना सफल रहा। सलमान ने कुछ देर पहले फैंस से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्टर ने इस बार ईद के मौके पर सफेद कुर्ता पहना हुआ है।

Bollywood Tadka

साथ ही हाथ में एक वॉच भी कैरी की है। घर की बालकनी में आकर पहले सलमान खान ने अपने फैंस को हैलो बोला। वहीं हैलो करने के बाद सलमान खान ने फैंस को हाथ जोड़कर भी ईद की बधाई दी। एक्टर का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka

 

 बालकनी में आने से पहले ही ईद के लिए सलमान खान ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दे दिया था।  दरअसल एक्टर ने आज ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम "सिकंदर" है।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो सलमान सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स थे। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Salman Khanfanseid 2024FatherSalim KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...