main page

आशिकी 3 में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ काम करना चाहती हैं Sara Ali Khan, शेयर की दिल की बात!

Updated 01 April, 2023 10:22:06 AM

फिल्म ‘लव आज कल’ 2020 में दोनों की जोड़ी साथ नजर आई थी। दोनों के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं। ‘आशिकी 3’ में अभी तक फीमेल लीड फाइनल नहीं की गई है।

मुंबई। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म ‘लव आज कल’ में देखा गया था। जिस दौरान ये दोनो रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनो के अकसर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकी इनका रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं रहा और कुछ टाइम बाद ही दोनो का ब्रेकप हो गया था।

अब सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में साथ काम करने के लिए तैयार है। हालांकि, इस फिल्म का ऑफर अभी तक उन्हें नहीं मिला है, लेकिन अगर मिलता है तो वे इसके लिए तैयार हैं।

फिल्म ‘लव आज कल’ 2020 में दोनों की जोड़ी साथ नजर आई थी। दोनों के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं। ‘आशिकी 3’ में अभी तक फीमेल लीड फाइनल नहीं की गई है। जबकि, कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए लिया गया है। फैंस आशा कर रहे हैं कि सारा अली खान को उनके साथ लिया जाए। सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के लिए तैयार है। ‘आशिकी 3’ का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है।

सारा अली खान अनुराग बसु के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में काम कर रही है। इसमें आदित्य राय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। एक इंटरव्यू में सारा अली खान कहती हैं, 'मुझे अभी तक ‘आशिकी 3’ का ऑफर नहीं दिया गया है लेकिन अगर दिया गया तो मैं काम करना पसंद करूंगी।'

‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी 1990 में लांच की गई है। पहली फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। वहीं, 2013 में ‘आशिकी 2’ आई थी। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को एक साथ देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। सारा अली खान की हाल ही में फिल्म ‘गैस लाइट’ रिलीज हुई है।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

AASHIQUI 3SARA ALI KHANKARTIK AARYANEX BOYFRIENDBOLLYWOODUPCOMING FILM

loading...