एक्टर शाहिद कपूर की लेडी लव मीरा राजपूत का आज बर्थडे है। 7 सितंबर को मीरा पूरे 29 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और फैमिली की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं उनके पति शाहिद ने भी अपने दिल की रानी पर खूब प्यार लुटाया है। एक्टर ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर मीरा को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस शाहिद के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
07 Sep, 2023 12:02 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहिद कपूर की लेडी लव मीरा राजपूत का आज बर्थडे है। 7 सितंबर को मीरा पूरे 29 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और फैमिली की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं उनके पति शाहिद ने भी अपने दिल की रानी पर खूब प्यार लुटाया है। एक्टर ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर मीरा को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस शाहिद के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी मीरा संग 3 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक दूजे संग रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद अपनी बीवी की ब्यूटी को निहार रहे हैं और उन्हें किस कर रहे हैं। मीरा को बर्थडे विश करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा-मीरा मेरे दिल की रानी. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं और ओह, मैं कितना भाग्यशाली हूं कि आप सभी मेरे पास हमेशा और हमेशा के लिए हैं।
शाहिद के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों एक बेटी मीशा और बेटे जैन के पेरेंट्स बने।