. एक्ट्रेस काजल और एक्टर शाहरुख खान स्टारर फिल्म ''दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे'' हाल ही में 25 साल पूरे किए। फिल्म ने 25 सालों तक दर्शकों का दिल जीता है। आज भी ये फिल्म फैंस की पहली पसंद है। फिल्म के गाने भी फैंस काफी अच्छे हैं। इस फिल्म और इसके गानों का क्रेज न सिर्फ भारतीयों को ही है, बल्कि विदेश में भी इसके काफी दीवाने है।
28 Oct, 2020 02:06 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजल और एक्टर शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' हाल ही में 25 साल पूरे किए। फिल्म ने 25 सालों तक दर्शकों का दिल जीता है। आज भी ये फिल्म फैंस की पहली पसंद है। फिल्म के गाने भी फैंस काफी अच्छे हैं। इस फिल्म और इसके गानों का क्रेज न सिर्फ भारतीयों को ही है, बल्कि विदेश में भी इसके काफी दीवाने है। हाल ही में एक इंडोनेशिया के एक फैन ने फिल्म के गाने 'जरा सा झूम लूं मैं' को रीक्रिएट किया है, जिसे देख किंग खान भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए।
दरअसल, बीते मंगलवार शाहरुख खान ने ट्विटर पर #ASKSRK सेशन के दौरान लोगों के सवालों के जवाब दिए थे। इस बीच उनके एक फैन ने एक वीडियो पोस्ट किया और इस पर शाहरुख की राय मांगी। एक्टर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, यह कितना प्यारा है, आपका धन्यवाद।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का-लड़की 'जरा सा झूम लूं मैं' गाने पर शाहरुख और काजल की तरह एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों की एक्टिंग सराहनीय है। इंडोनेशियन का ये वर्जन न सिर्फ शाहरुख खान को ही पसंद आया बल्कि ये लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।