यूएस इलेक्शन 2020 में जीत हासिल कर जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने। इसके साथ ही कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनी। अमेरिकी इतिहास में पहली बार कोई महिला उपराष्ट्रपति बनी।
09 Nov, 2020 01:22 PMमुंबई: यूएस इलेक्शन 2020 में जीत हासिल कर जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने। इसके साथ ही कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनी। अमेरिकी इतिहास में पहली बार कोई महिला उपराष्ट्रपति बनी।
कमला हैरिस की इस सफलता ने हिंदुस्तानियों की खुशी को दोगुना करने का काम किया है, क्योंकि उनका कनेक्शन भारत से भी है। पूरे देश ने सोशल मीडिया पर कमला हैरिस को इस जीत की बधाई दी। अब दिग्गज एक्टर और पाॅलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक खुलासा किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनकी भतीजी प्रीता सिन्हा, कमला हैरिस की करीबियों में से है। शत्रुघ्न ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने तस्वीर शेयर की। शेयर की इस तस्वीर में एक्टर के भाई बेटी प्रीता और कमला हैरिस नजर आ रही हैं।
इसके साथ उन्होंने लिखा-'हार्दिक बधाई! दुनिया जो बाइडेन की शानदार और सबसे योग्य जीत से खुश है! इसके अलावा, हमें सबसे वांछनीय, सुरुचिपूर्ण, अद्भुत, बुद्धिमान बौद्धिक समानता वाली कमला हैरिस की जीत को नहीं भूलना चाहिए! यहां वह मेरी बेटी जैसी भतीजी प्रीता सिन्हा, मेरे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं।'
एक्टर ने बताया कि प्रीता कमला हैरिस की युवा टीम के साथ जुड़ी हुई हैं और बहुत करीब रहकर उनके साथ काम कर रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- 'भारत के पसंदीदा / भारतीयों के साथ गहराई से जुड़ा है अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव। इस उत्कृष्ट मेगा जीत के लिए हमारी अपनी कमला और उनके लोगों को समर्थन, बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करने लिए हमारी बेटी प्रीता भी यश की हकदार है! बहुत बढ़िया! भगवान भला करे।' बता दें कि अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ी हार दी। बाइडेन की जीत पर बॉलिवुड के भी तमाम दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें और कमला हैरिस को बधाइयां दीं।