main page

सुकून की तलाश में ब्रह्माकुमारीज आश्रम पहुंची शहनाज, प्लाजो सूट में 'मिस गिल' की simplicity ने जीता सबका दिल

Updated 02 May, 2024 02:13:00 PM

'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल का ब्रह्माकुमारीज के साथ जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। शहनाज ने बिग बाॅस 13 के विनर और अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने गम को भूलने के लिए ब्रहमाकुमारीज़ का हाथ थामा था। अक्सर शहनाज को ब्रहमाकुमारीज़ के आश्रम में समय बिताते देखा जाता है।

मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल का ब्रह्माकुमारीज के साथ जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। शहनाज ने बिग बाॅस 13 के विनर और अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने गम को भूलने के लिए ब्रहमाकुमारीज़ का हाथ थामा था। अक्सर शहनाज को ब्रहमाकुमारीज़ के आश्रम में समय बिताते देखा जाता है।

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में शहनाज ब्रहमाकुमारीज़ के आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने मोटीविकेशन स्पीकर बीके शिवानी के साथ मुलाकात की। इसके अलावा शहनाज ब्रहमाकुमारीज़ के कुछ सदस्यों से भी मिली। इस दौरान शहनाज येलो कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में प्यारी लगी।

 

Bollywood Tadka

 

आंखों में काजल, ग्लोसी लिप्स और खुले बाल उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों के साथ शहनाज ने लिखा-आनंदित महसूस कर रही हूं ✨ @bkshivani #brahmakumaris। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

काम की बात करें तो इन दिनों शहनाज गिल के सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह थैंक्यू फाॅर कमिंग में नजर आईं। वहीं अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह  जल्द ही वरुण शर्मा के साथ 'सब फर्स्ट क्लास' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह नोरा फतेही, जाॅन अब्राहम के साथ फिल्म '100 पर्सेंट' में दिखेंगी।


 

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillBrahma KumarisShivaniBK ShivaniBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...