main page

पहली बार एक -साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए सिद्धार्थ-शहनाज,SidNaaz की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी

Updated 05 November, 2020 04:36:31 PM

रियालिटी शो ''बिग बाॅस 13'' की  फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस जोड़ी ने हर दिल पर राज किया है। चाहे बिग बाॅस खत्म हो गया है लेकिन इस जोड़ी की डिमांड आज भी है।

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' की  फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस जोड़ी ने हर दिल पर राज किया है। चाहे बिग बाॅस खत्म हो गया है लेकिन इस जोड़ी की डिमांड आज भी है।

Bollywood Tadka

हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान शहनाज ग्रे एंड व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं सिद्धार्थ ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। कपल ने एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिए। सिडनाज की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 'सिडनाज' की तस्वीरें सामने आती ही फैंस क्रेजी हो गए हैं। 

Bollywood Tadka

'सिडनाज' से मशहूर इस जोड़ी की दीवानगी लोगों पर आज तक बरकरार है। फैंस आए दिन इस जोड़ी की तस्वीरों का कोलाज बना शेयर करते रहते रहते हैं। वहीं शहनाज का सिद्धार्थ के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वहीं सिद्धार्थ शहनाज को अपना एक अच्छा दोस्त ही बताते हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शहनाज हाल ही सिंगर अर्जुन कानूनगो के साॅन्ग 'वादा है' में नजर आईं हैं। इस साॅन्ग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ हाल ही में बिग बाॅस 14 में सीनियर बनकर घरवालों की क्लास लगाते दिखे थे। 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

shehnaz gillsidharth shuklaspottedmumbai airportSidNaazBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...