main page

बेटे संग शिल्पा शेट्टी ने गुरुद्वारे में की लंगर की सेवा, अपने हाथों से परोसा संगतों को खाना, वीडियो वायरल

Updated 29 November, 2023 11:32:19 AM

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी श्री गुरु नानक जयंती पर मुंबई के गुरुद्वारा धन पोठोहार नगर में फैमिली संग माथा टेकने पहुंची थीं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं, अब शिल्पा शेट्टी का गुरुद्वारे में सेवा करते हुए का एक वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी श्री गुरु नानक जयंती पर मुंबई के गुरुद्वारा धन पोठोहार नगर में फैमिली संग माथा टेकने पहुंची थीं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं, अब शिल्पा शेट्टी का गुरुद्वारे में सेवा करते हुए का एक वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सामने आए वीडियो देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी गुरुद्वारे में अपने बेटे संग लंगर की सेवा कर रही हैं। गुरु पर्व के मौके पर एक्ट्रेस सिर पर दुपट्टा लिए अपने हाथों से संगतों को लंगर परोस रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को हाल ही में फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। इससे वह OTT की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं।  

Content Writer: suman prajapati

Shilpa ShettyservedlangarsonGurudwaravideoviral ​Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...