main page

Video: होली पर शिल्पा शेट्टी के बच्चों की मस्ती, वियान ने हाथों में भर-भर कर बहन समीषा पर यूं फेंके फूल

Updated 18 March, 2022 03:44:22 PM

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कितनी भी मॉडर्न सोच की क्यों न हों, लेकिन वह हिंदू त्योहारों को काफी महत्व देती हैं और हर त्योहार पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाती नजर आती हैं। ऐसे में जब आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है तो शिल्पा शेट्टी कैसे पीछे रह सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के साथ धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कितनी भी मॉडर्न सोच की क्यों न हों, लेकिन वह हिंदू त्योहारों को काफी महत्व देती हैं और हर त्योहार पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाती नजर आती हैं। ऐसे में जब आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है तो शिल्पा शेट्टी कैसे पीछे रह सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के साथ धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka


शिल्पा शेट्टी ने होली रंगों के साथ नहीं बल्कि फूलों के साथ सेलिब्रेट की। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस कहीं नजर नहीं आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा की बेटी समीषा और बेटा वियान व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं। समीषा ने अपने नाम का लिखा हुआ कुर्ता पहना है और उस पर फूल फेके जा रहे है। इस दौरान नन्हीं के क्यूट एक्सप्रेशन देखते ही बन रहे हैं। वहीं वियान अपने हाथों में फूल भर-भरकर एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी और अन्यों को हैप्पी होली कहते सुना जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- ''होलिका की अग्नि में आपकी सारी चिंताएं और दुख जल जाएं। यह नई शुरुआत, नई फसल, अमावस्या, और जीवन के लिए एक नए उत्साह का मौसम है... आप सभी पर खुशियों और प्रेम के रंगों की वर्षा हो। आपको और आपके प्रियजनों को होली की शुभकामनाएँ!''

 

Bollywood Tadka


एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपकमिंग फिल्म निकम्मा और सुखी है। 

Content Writer: suman prajapati

Shilpa ShettysharesViaanSamishaholicelebrationvideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...