main page

करवा चौथ पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची बॉलीवुड हसीनाएं, शिल्पा का बनारसी लुक पड़ा सब पर भारी

Updated 05 November, 2020 11:39:44 AM

4 नवंबर को करवाचौथ का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार की बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब धूम देखने को मिली। एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने अपने घर पर करवा चौथ फंक्शन रखा। अनिल कपूर के घर करवाचौथ कथा सुनने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां वहां पहुंची, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 4 नवंबर को करवाचौथ का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार की बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब धूम देखने को मिली। एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने अपने घर पर करवा चौथ फंक्शन रखा। अनिल कपूर के घर करवाचौथ कथा सुनने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां वहां पहुंची, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आईए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर...

Bollywood Tadka


भावना पांडे
चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। इसे मनाने के लिए भावना सज-धज कर अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पहुंची और सभी पारंपरिक रस्मों के साथ व्रत पूजा की।

Bollywood Tadka


नीलम कोठारी
एक्ट्रेस नीलम कोठारी रेड जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।

Bollywood Tadka


शिल्पा शेट्टी
करवाचौथ पर शिल्पा शेट्टी ने बनारसी रेड साड़ी में चार चांद लगा। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक सबसे अलग और अट्रैक्टिव था। शिल्पा अपने लुक से सब हसीनाओं को मात देती नजर आईं।

Bollywood Tadka


वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल
एक्टर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने अपने होने वाले पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और कथा सुनने और पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची।

Bollywood Tadka


माहीप कपूर  
एक्टर संजय कपूर की वाइफ माहीप कपूर को इस दौरान काफी स्टाइलिश लुक में देखा गया है। माहीप हाथों में पूजा का थाल लेकर अनिल कपूर के घर पहुंची।


 

: suman prajapati

shilpa shettybhavna pandayanil kapoorhousekarwa chauthpoojaBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...