शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टिनसल टाउन के फेमस कपल है। दोनों अपने परिवार के बेहद करीब हैं। इनके बीच की बॉन्डिंग एक मिशाल है। आए दिन कपल अपनी लाइफ से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट फैंस के साथ शेयर करता रहता है। ब्लॉग के जरिए हर दिन फैंस से रूबरू होते हैं। यही वजह है कि उनकी फैमिली के हर सदस्य के बारे में फैंस को पता रहता है। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने एक ऐसी खबर शेयर की जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठे। खबर है कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
21 Jun, 2022 10:16 AMमुंबई: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टिनसल टाउन के फेमस कपल है। दोनों अपने परिवार के बेहद करीब हैं। इनके बीच की बॉन्डिंग एक मिशाल है। आए दिन कपल अपनी लाइफ से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट फैंस के साथ शेयर करता रहता है। ब्लॉग के जरिए हर दिन फैंस से रूबरू होते हैं। यही वजह है कि उनकी फैमिली के हर सदस्य के बारे में फैंस को पता रहता है।

हाल ही में शोएब इब्राहिम ने एक ऐसी खबर शेयर की जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठे। खबर है कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

जी हां वैसे तो ब्लॉगिंग के जरिए पता तो चल ही गया था कि सबा की शादी होने वाली है और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मगर किससे होने वाली है इस पर सस्पेंस बना हुआ था। खैर अब वह चेहरा सामने आ गया है।

शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सभी को अपने घर के नए सदस्य से मिलवाया है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन सबा के बॉयफ्रेंड खालिद मियाज हैं। उन्होंने बताया कि सबा के साथ उनकी शादी इसी साल यानी 2022 में होने वाली है।

छह साल से रिलेशनशिप में हैं सबा और खालिद
सबा 6 साल से अधिक समय से खालिद को जानती हैं और यह एक लव मैरिज है। इस बारे में खुलासा करते हुए शोएब ने कहा- दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी मंजूरी दे दी है। सबा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। वीडियो में आगे दीपिका ने बताया कि यह विंटर वेडिंग होने वाली है।

इसके अलावा सबा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है और दुनिया को अपने जिंदगी के प्यार मिलवाया है। सामने आई फोटो में सबा अपने प्रेमी खालिद का हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सप भर गया है विश से...इतना प्यार करते हो आप सब मुझसे इतना अंदाजा नहीं था।
ऐसा लग रहा है कि मैं आपकी फैमिली की एक खास सदस्य हूं। बहुत अच्छा और स्पेशल फील हो रहा है एकदम प्रिंसेस की तरह। इतने सब्र के बाद 6.7 साल के बाद आखिरकार ये दिन आया है। धन्यवाद भाई और भाभी, हमेशा की तरह लाइफ के फैसले में भी साथ देने के लिए।'
काम की बात करें तो शोएब और दीपिका इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। दोनों म्यूजिक वीडियो भी करते रहे हैं। जहां दीपिका को आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में देखा गया था। वहीं शोएब आखिरी बार 'इश्क में मरजावां' में दिखे थे।