main page

गिरफ्तार हुए सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स, मुंबई से भागकर गुजरात में छिपे थे आरोपी

Updated 16 April, 2024 09:50:02 AM

14 अप्रैल की सुबह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दोनों हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इस घटना को रविवार सुबह 5 बजे अंजाम दिया गया। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर प

मुंबई: 14 अप्रैल की सुबह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दोनों हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इस घटना को रविवार सुबह 5 बजे अंजाम दिया गया। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

Bollywood Tadka

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमानके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार, 15 अप्रैल की देर रात को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।

Bollywood Tadka

 

आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की साहब गुप्ता, जो हरियाणा के गुरुग्राम और 21 साल के सागर श्रीजोगेंद्र पाल, जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के रहने वाला है के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

Bollywood Tadka


दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से सोमवार रात दो बजे हुई है। सुबह उन दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है जिसके बाद सुबह उन्हें मुंबई लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताया गया है। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए एक दर्जन से ज्यादा की टीमें बनाईं। कुछ टीमें छापेमारी के लिए बिहार, राजस्थान और दिल्ली गईं थीं। वहीं गुजरात पुलिस से भी किया गया था और वहां भी टीम भेजी गई थीं। काफी खोज करने के बाद आरोपी और सागर की गिरफ्तारी हो सकी।

Bollywood Tadka

मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी महीनेभर पहले मुंबई आए थे और यहां उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए पर कमरा लिया था। इसके बाद दोनों ने रेकी की और उसके बाद मामले को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक उन्होंने मोटरसाइकिल को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़कर भाग गए थे। जब उसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि जिस शख्स के नाम पर वो रजिस्टर्ड थी उसने हाल ही में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।

बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर दोनों आरोपियों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चार से पांच राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद चारों तरफ दहशत का माहौल हो गया था।

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

ShootersGunshotsSalman KhanHousearrestedGujaratBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...