बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा ने अपना ये बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया। दरअसल, श्रद्धा यहां अपने मौसेर भाई प्रियांक शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए आईं हैं। प्रियांक शर्मा 80-90 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। ऐसे में श्रद्धा ने इस खास दिन भाई सिद्धांत, प्रियांक शर्मा, मासी पद्मिनी कोल्हापुरे और अपनी होने वाली भाभी शाजा मोरानी और कुछ करीबियों के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर क
03 Mar, 2021 01:25 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा ने अपना ये बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया। दरअसल, श्रद्धा यहां अपने मौसेर भाई प्रियांक शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए आईं हैं। प्रियांक शर्मा 80-90 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। ऐसे में श्रद्धा ने इस खास दिन भाई सिद्धांत, प्रियांक शर्मा, मासी पद्मिनी कोल्हापुरे और अपनी होने वाली भाभी शाजा मोरानी और कुछ करीबियों के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया।

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में श्रद्धा बीच किनारे केक काटती दिख रही हैं। लुक की बात करें श्रद्धा ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आ रही हैं।

इस दौरान श्रद्धा के साथ उनके कजिन प्रियांक शर्मा खड़े नजर आ रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धा का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो मे श्रद्धा कपूर सभी के साथ उनकी फिल्म 'स्त्री' के गाने 'कमरिया' पर डांस करते दिख रहे हैं। सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि श्रद्धा कपूर ने आज से करीब 11 साल पहले अमिताभ बच्चन और आर माधवन की फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद श्रद्धा कपूर 'आशिकी 2' में नजर आईं थी।
इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद श्रद्धा कपूर कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं, जिनमें 'स्त्री', 'एक विलन', 'हैदर', 'साहो' और 'छिछोरे' जैसी फिल्में शामिल हैं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो श्रद्धा लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह नागिन और स्त्री 2 में नजर आएंगी।