बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। कियारा को अक्सर सिद्धार्थ के घर के पास स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में इस रयूमर्ड लव बर्ड को फिल्मेकर करण जौहर के ऑफिस के बाहर देखा गया। दोनों एक ही गाड़ी में पहुंचे थे।
21 Aug, 2022 11:51 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। कियारा को अक्सर सिद्धार्थ के घर के पास स्पाॅट किया जाता है।

हाल ही में इस रयूमर्ड लव बर्ड को फिल्मेकर करण जौहर के ऑफिस के बाहर देखा गया। दोनों एक ही गाड़ी में पहुंचे थे।

दोनों स्टार्स कैजुअल लुक में दिखे। कियारा व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट में दिखीं। नो मेकअप लुक में भी कियारा खूबसूरत लगी। वहीं सिद्धार्थ को डेनिम पैंट के साथ रेड स्वैटशर्ट में कूल दिखे।

बीते दिनों ही खबरें आईं थी दोनों जल्द करण जौहर की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकते है। वहीं अब देर रात करण के ऑफिस के बाहर साथ में स्पॉट किए जाने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा दोनों बड़े पर्दे पर फिर कब साथ नजर आएंगे।

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी लेकिन उसके बाद सब ठीक हो गया और दोनों ने इशारों-इशारों में अपने रिलेशनशिप के बारे में सबको बता दिया।

