5 नवंबर को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर एक ग्रैंड दीवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। दीवाली बैश में कई बॉलीवुड कपल्स ने ग्लैमर का तड़का लगाया लेकिन सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी पर हर किसी की नजरें टिकी रहीं।
06 Nov, 2023 01:48 PMमुंबई: 5 नवंबर को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर एक ग्रैंड दीवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। दीवाली बैश में कई बॉलीवुड कपल्स ने ग्लैमर का तड़का लगाया लेकिन सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी पर हर किसी की नजरें टिकी रहीं। आइए डालते हैं कपल्स के लुक्स पर एक नजर..
आयुष्मान खुराना-ताहिरा
आयुष्मान खुराना ने इस दौरान ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था। वहीं ताहिरा ने पीच कलर की साड़ी में कमाल की लगीं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ये पहली दीवाली पार्टी थी।इस दौरान कपल काफी रॉयल लुक में नजर आया। कियारा ने इस दौरान मस्टर्ड कलर का लहंगा पहना था और इसके साथ मैचिंग का स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज पेयर किया था। वहीं सिद्धार्थ ने ब्लैक कलर का काफी स्टाइलिश कुर्ता पहना था। इस जोड़ी ने पार्टी की सारी लाइमलाइट बटोर ली थी।
वरुण धवन -नताशा दलाल
वरुण धवन मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान कपल व्हाइट में ट्वीनिंग करता हुआ नजर आया.
माधुरी दीक्षित -श्रीराम नेने
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं।इस दौरान माधुरी ने ऑल ब्लैक सिक्वन साड़ी में स्टाइलिश दिखीं। वहीं उनके हसबैंड भी ऑल ब्लैक लुक में दिखे।
पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा
पुलकित सम्राट लेडी लव कृति खरबंदा के साथ दीवाली बैश में पहुंचे। इस दौरान पुलकित ने ब्लैक कुर्ता पायजामा पहना था कृति ऑलिव ग्रीन कलर की नेट की साड़ी में बला की खूबसबरत दिखी।
शाहिद कपूर-मीरा
बाॅलीवुड के फेमस कपल शाहिद कपूर और मीरा का भी स्टनिंग लुक देखने को मिला। जहां शाहिद चूड़ीदार के साथ कुर्ता पहने हैंडसम दिखे। वहीं मीरा ब्लैक साड़ी में दिलकश दिखीं।
फरहान अख्तर -शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ दीवाली पार्टी में पहुंचे थे।
सोनाली बेंद्रे -गोल्डी बहल
दीवाली पार्टी में सोनाली ने इस दौरान शिमरी आउटफिट पहना था जबकि उनके पति गोल्डी ऑल ब्लैक लुक में स्टाइलिश लग रहे थे।