main page

पत्नी से अलग होने के बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस के लिए धड़का रैपर बादशाह का दिल, 1 साल से हसीना संग रिलेशन में हैं सिंगर!

Updated 12 October, 2022 08:29:45 AM

: सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। साल 2020 में रैपर के पत्नी जैस्मिन संग अनबन की खबरें सामने आईं थी। बताया जा रहा था कि जैस्मिन बादशाह से अलग रह रही हैं। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो पहली शादी के टूटने के बाद अब रैपर का दिल किसी और के लिए धड़कने लगा है। बादशाह सिंगल नहीं हैं। जी हां, आपने ठीक पढ़ा बादशाह एक खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

मुंबई: सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। साल 2020 में रैपर के पत्नी जैस्मिन संग अनबन की खबरें सामने आईं थी। बताया जा रहा था कि जैस्मिन बादशाह से अलग रह रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो पहली शादी के टूटने के बाद अब रैपर का दिल किसी और के लिए धड़कने लगा है। बादशाह सिंगल नहीं हैं। जी हां, आपने ठीक पढ़ा बादशाह एक खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप हैं। इंग्लिश पोर्टल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बादशाह ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Bollywood Tadka

कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले दोनो 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।दोनों के विचारों में काफी समानता दिखी। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं हालांकि रिलेशनशिप को लेकर दोनों ज्यादा जल्दी नहीं चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे बारे में अपने परिवारजनों को भी बता दिया है।बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 1 साल से रिलेशनशिप में हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि बादशाह की पहले ही शादी हो चुकी है। कपल की एक बेटी है जिसका नाम सी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह की पत्नी जैसमीन अब अलग रहती हैं। साल 2020 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं। जैसमीन बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। वहीं बादशाह दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रहते हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

SingerBadshahDatingPunjabi ActressIsha RikhiSeparationWifeJasmineBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...