main page

सिंगर हनी सिंह का छलका दर्द, बोले- मैं पागल हो गया था, हमेशा मरने की दुआ मांगता था

Updated 02 January, 2023 11:50:36 AM

शहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने पूरी दुनिया में काफी नाम कमाया है। उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं। एक समय बाद कई सालों तक सिंगर इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। इसके बाद हनी ने धमाकेदार वापसी की। अब हाल ही में सिंगर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हनी सिंह ने बताया कि लाइफ में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब उनके अंदर जीने की इच्छा एकदम खत्म हो गई थी और वह मरना चाहते थे।

मुंबई. मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने पूरी दुनिया में काफी नाम कमाया है। उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं। एक समय बाद कई सालों तक सिंगर इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। इसके बाद हनी ने धमाकेदार वापसी की। अब हाल ही में सिंगर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हनी सिंह ने बताया कि लाइफ में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब उनके अंदर जीने की इच्छा एकदम खत्म हो गई थी और वह मरना चाहते थे।

Bollywood Tadka
हनी सिंह ने कहा- 'मेंटल हेल्थ के कई सारे वेरिएशन्स होते हैं। एंजायटी डिसऑर्डर तो सर्दी-जुकाम जैसा है। उन्हें साइकोटिक सिम्पटम और बायपोलर डिसऑर्डर हुआ। ये बहुत ही खतरनाक चीज होती है। वह नहीं चाहते कि ये किसी को हो। दुश्मन को भी नहीं। वह हमेशा मरने की दुआ मांगते थे। मैं पागल हो गया था। मैं शराब के नशे में इतना डूबा रहता था और स्मोकिंग किया करता था। उन सारी चीजों से मेरा दिमाग फट गया था। नींद नहीं आती थी इसलिए सोता भी नहीं था। जहां जाता था, लोगों को हंसाने की कोशिश करता था।'

Bollywood Tadka
हनी सिंह ने आगे कहा- 'उन्हें अपनी इस बीमारी को समझने के लिए तीन साल लगे। इसके बाद उन्हें डॉक्टर तलाशने में चार साल लग गए। एक साल पहले ही उन्हें डॉक्टर मिले हैं, जिनकी वजह से वह अभी सम्भले हुए हैं। ठीक हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। सिंगर का मानना है कि अगर किसी को एंजायटी है तो उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं। दोस्तों और परिवार से बात करके ये सॉल्व हो सकता है। बस इसमें शराब न पीयो। डॉक्टर्स की दवाइयों और काउंसलिंग्स से इंसान और डिप्रेशन में चला जाता है।'

Bollywood Tadka
बता दें हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सिंगर ने तीन महीने पहले पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है। इन दिनों हनी टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। रैपर अक्सर गर्लफ्रेंड टीना के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 

Content Writer: Parminder Kaur

singer honey singhprayeddeathbipolar disorderBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...