main page

कांग्रेस नेता बोला 'एक आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म के बाद अपनी जान दे देगी',भड़की सोना मोहपात्रा

Updated 03 November, 2020 10:18:27 AM

सिंगर सोना मोहापात्रा हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखती हैं। उन्हें अक्सर महिलाओं के प्रति अपनी आवाजा बुलंद करते देखा जाता है। हाल ही में सोना मोहापात्रा केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन पर भड़क उठीं। दरअसल,केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को दुष्कर्म की शिका

मुंबई: सिंगर सोना मोहापात्रा हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखती हैं। उन्हें अक्सर महिलाओं के प्रति अपनी आवाजा बुलंद करते देखा जाता है। हाल ही में सोना मोहापात्रा केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन पर भड़क उठीं। दरअसल,केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को दुष्कर्म की शिकार हुई महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

Bollywood Tadka

एक बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म की घटना होने पर तुरंत अपनी जान दे देगी। रामचंद्रन की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना हो रही है।

 

Bollywood Tadka

सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर भड़कते हुए बोला- 'हम महिलाएं अपने सामान्य जीवन में दिन-प्रतिदिन यौन उत्पीड़न और संभावित दुष्कर्म की हिंसा से घिरी रहती हैं। हम हर रोज इसकी ऊर्जा से घिरी रहती हैं! हमने इसके साथ रहना, इससे लड़ना और अपने सपनों को पूरा करना सीखा लिया है। कांग्रेस प्रमुख जी, आपके विचारों की निंदा करती हूं।'

Bollywood Tadka

बता दें कि  केरल कांग्रेस प्रमुख रामचंद्रन का यह विवादित बयान कथित तौर पर सोलर घोटाले में शामिल एक महिला को लेकर की गई थी। इस महिला ने हाल ही में एक कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि विवाद बढ़ने पर रामचंद्रन अपने बयान से पलट गए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

Bollywood Tadka

 

इससे पहले सोना मोहपात्रा ने महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर मुकेश खन्ना को फटकार लगाई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- 'क्योंकि इनके अनुसार पुरुष कभी घर के अंदर महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ अथवा शोषण नहीं करते, जिन्हें सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। मंदबुद्धि। कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी ही मानसिकता वाले लोग हैं। बदलाव धीमा है लेकिन आ रहा है।'

: Smita Sharma

sona mohapatraangrykerala congress chiefMullappally RamachandranwomenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...