main page

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान,बोलीं-'साजिश का शिकार हुई मासूस लड़की'

Updated 19 January, 2021 10:43:53 AM

: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 बुरे सपने से कम नहीं रहा। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद  उन्हें जेल में रहना पड़ा और समाज में भी उनकी छवि खराब हुई।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 बुरे सपने से कम नहीं रहा। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद  उन्हें जेल में रहना पड़ा और समाज में भी उनकी छवि खराब हुई।

Bollywood Tadka

हालांकि इंडस्ट्री से कई स्टार्स रिया का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। इनमें महेश भट्ट, हुमा कुरैशी, रितेश देशमुख और स्वरा भास्कर, फिल्मकार रूमी जाफरी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

 

Bollywood Tadka

वहीं अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट की मां और महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का नाम भी शामिल हो गया है। सोनी राजदान ने रिया को मासूम बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो लोगों की साजिश का शिकार हुई है। उन्होंने रिया का समर्थन करते हुए लिखा कि कोई उनके साथ काम क्यों नहीं करना चाहेगा? वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी काम अच्छा करेंगी।

 

Bollywood Tadka

दरअसल, एक  एक ट्विटर यूजर ने सोनी से रिया को लेकर सवाल किया। यूजर ने लिखा- रिया जेल गईं और इस कारण हो सकता है कि बॉलीवुड में उनके करियर के सभी चांस खत्म हो गए हैं। उनका करियर ही खत्म हो गया है। '

Bollywood Tadka

इसी पर सोनी राजदान ने रिप्लाई करते हुए लिखा-'रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए हैं जिन्होंने उन्हें जेल भेजा। इससे साबित होता है कि रिया मासूम हैं और उन्हें बड़े ही अनोखे तरीके से फंसाया गया। उनके साथ कोई काम क्यों नहीं करेगा? मैं मानती हूं कि वह काफी अच्छा काम करेंगी। मुझे ऐसी उम्मीद है।'

Bollywood Tadka

बता दें कि साल 2020 जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद उसके बाद मानसिक और शारीरिक रूप से सबसे ज्यादा दिक्कत रिया की ही बढ़ी थीं।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में उन्हें और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें लगभग 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई और वे बाहर आ गईं।  सुशांत के पिता ने भी रिया चक्रवर्ती पर जुलाई के महीने में एक शिकायत दर्ज कराई और अब इस मामले को सीबीआई देख रही है।

: Smita Sharma

soni razdansupportrhea chakrabortyinnocentalia bhattmahesh bhattsushant singh rajputBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...