main page

लाल जोड़े में गोविंदा की भांजी: महादेव के चरणों में शादी का पहला कार्ड...काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची आरती सिंह

Updated 18 April, 2024 12:50:09 PM

गोविंदा की भांजी और काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। आरती इसी महीने (अप्रैल) की 25 तारीख को अपने प्यार दीपक चौहान से शादी रचाएंगी। आरती की शादी में अब बस एक हफ्ता बचा है। ऐसे में पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं। आरती का घर रोशनी से जगमगा उठा है। इसके साथ ही आरती की शादी से पहले घर में माता रानी का जगराता हुआ था। आरती सिंह ने जागरण की सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब आरती सिंह अपनी शादी का लेकर महादेव के दरबार में पहुंच गई ह

मुंबई: गोविंदा की भांजी और काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। आरती इसी महीने (अप्रैल) की 25 तारीख को अपने प्यार दीपक चौहान से शादी रचाएंगी। आरती की शादी में अब बस एक हफ्ता बचा है। ऐसे में पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

आरती का घर रोशनी से जगमगा उठा है। इसके साथ ही आरती की शादी से पहले घर में माता रानी का जगराता हुआ था। आरती सिंह ने जागरण की सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब आरती सिंह अपनी शादी का लेकर महादेव के दरबार में पहुंच गई हैं।

Bollywood Tadka

 

आरती अपनी शादी का पहला कार्ड लेकर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर महादेव के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने अपने हाथों में लाल रंग का शादी का कार्ड थाम रखा है जिसमें आरती और दीपक लिखा है। लुक की बात करें तो आरती ने रेड कलर की साड़ी पहन रखी है। उन्होंने सिर पर साड़ी का पल्लू रखा है। फैंस आरती की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि  आरती का रिश्ता उनकी आंटी ने दीपक से फिक्स कराया है। वहीं दीपक को भी आरती को मनाने में कई पापड़ बेलने पड़े थे। 

Content Writer: Smita Sharma

Soon To BeBrideArti SinghKashi VishwanathBlessingsWeddingDeepak ChauhanBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...