main page

सुनील शेट्टी के घर बजेंगी दो-दो शहनाईयां, बेटी आथिया को लेने आएगा सपनो का राजकुमार तो गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेंगे बेटे आहान

Updated 22 January, 2022 11:33:08 AM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। साल 2022 की शुरूआत में अब तक कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब जल्द ही आथिया शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी की वेडिंग का नंबर भी आएगा। जी हां, एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। खबर है कि सुनील की बेटी अथ‍िया शेट्टी और उनका बेटा अहान जल्द ही अपने पार्टनर्स संग सात फेरे लेने वाले हैं।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। साल 2022 की शुरूआत में अब तक कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब जल्द ही आथिया शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी की वेडिंग का नंबर भी आएगा। जी हां, एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। खबर है कि सुनील की बेटी अथ‍िया शेट्टी और उनका बेटा अहान जल्द ही अपने पार्टनर्स संग सात फेरे लेने वाले हैं।

Bollywood Tadka


जग जाहिर है कि सुनील शेट्टी की बेटी अथ‍िया काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। तो वहीं, अहान गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ संग रिलेशनशिप में हैं। अब जल्द ही सुनील शेट्टी के दोनों बच्चे अपने जीवनसाथी संग शादी रचाकर जिंदगी का सफर आगे बढ़ाएंगे।


एक्टर के करीबी दोस्त ने न्यूज पोर्टल से बातचीत में बताया 'अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है।' वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है। इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा।

Bollywood Tadka


बता दें, आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने पिछले साल अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफ‍िश‍ियल किया था, जिसके बाद अक्सर ये कपल अपनी एक साथ की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है। वहीं दूसरी ओर अहान शेट्टी तान्या श्रॉफ संग रिलेशन में हैं। वहीं अपनी डेब्यू फिल्म तड़प की रिलीज के वक्त स्क्रीनिंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड संग एक साथ दिखे थे।


 

Content Writer: suman prajapati

Suniel ShettychildrenAthiya ShettyAhan Shettytie the knotyearBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...