main page

सनी लियोन से लेकर शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में सेलीब्रेट किया हैलोवीन, किसी ने डराया तो किसी ने हंसाया

Updated 02 November, 2020 02:07:19 PM

पुरी दुनिया में 31 अक्तूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस बार कोरोना की वजह से हर त्योहार का रंग फीका रहा। लेकिन हैलोवीन को मनाने में हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने कसर नही छोड़ी। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस त्योहार को बहुत उत्साह से मनाया। स्टार्स इस त्योहार के दौरान अलग-अलग अवतारों में नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं।

मुंबई. पुरी दुनिया में 31 अक्तूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस बार कोरोना की वजह से हर त्योहार का रंग फीका रहा। लेकिन हैलोवीन को मनाने में हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने कसर नही छोड़ी। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस त्योहार को बहुत उत्साह से मनाया। स्टार्स इस त्योहार के दौरान अलग-अलग अवतारों में नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर......


सनी लियोन

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस सनी लियोन ने परिवार के साथ मिलकर हैलोवीन को बहुत धूमधाम से मनाया। सनी इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में है। सनी ने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ मिलकर खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें सनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।  लुक में बात करें तो आसमानी रंग का साटिन फ्रॉक और गुलाबी रंग का लेगिंग पहना हुआ है।

Bollywood Tadka

विग ने उनके फनी लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं डेनियल ने लूज फिटिंग पैंट्स पहने है। उनका हेयरस्टाइल भी अलग है। इसके साथ डेनियल ने बड़े फ्रेम का चश्मा लगाया हुआ है। साथ में उनके तीनों बच्चे भी अलग-अलग ड्रेस ने नजर आ रहे हैं। सभी इस लुक में बहुत क्यूट लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-'हैप्पी हैलोवीन'


करीना कपूर

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी तैमूर के लिए घर पर हैलोवीन पार्टी रखी। तैमूर ने अपने दोस्तों संग मिलकर खूब मस्ती की। तैमूर तो पार्टी में पहचान ही नही हो रहे थे। तैमूर ने मुंह पर पेंट लगाया हुआ  था।

Bollywood Tadka

करीना ने इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। करीना पार्टी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। करीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी'


सोनम कपूर

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा हैलोवीन त्योहार के दौरान मर्लिन मुनरो के लुक में नजर आई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मर्लिन मुनरो का कोट लिखा है- 'मैं अगर सभी नियमों का पालन करती, तो मैं कहीं नहीं पहुंचतीl'


शिल्पा शेट्टी 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस त्योहार पर एक अलग ही अवतार में नजर आई। जो बहुत ही खतरनाक था। जिसकी वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


प्रियंका चोपड़ा

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हैलोवीन पर सोशल मीडिया फिल्टर का उपयोग किया। जिसमें एक्ट्रेस ने बुरी हंसी का मजाक बनाया। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-"हैप्पी हैलोवीन"


भूमि पेडनेकर

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी हैलोवीन पर एक अलग तरह के मेकअप कर तस्वीर शेयर की है। 

: Smita Sharma

sunny leonesonam kapoorpriyanka choprashilpa shettycelebratedhalloweenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...