main page

शगनां दी मेहंदी: 'इश्काबाज' की अनिका के हाथों में सजी पिया की नाम की मेहंदी, ग्रीन आउटफिट में खूब जचे Bride and Groom-To-Be

Updated 01 March, 2024 04:36:36 PM

एक्ट्रेस सुरभि चंदना चंद घंटों में ही मिस से से मिसेज बन जाएंगी।  'इश्काबाज' की अनिका अपने रियल लाइफ तड़ीबाज यानि लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 2 मार्च को शादी रचाएंगी। कपल जयपुर के शाही पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। इस महल का नाम चोमू पैलेस है। आज उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी झलक सामने आ गई है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए बाहों में बाहें डाल एंट्री की। दोनों किसी रॉयल कपल से कम नहीं

मुंबई: एक्ट्रेस सुरभि चंदना चंद घंटों में ही मिस से से मिसेज बन जाएंगी।  'इश्काबाज' की अनिका अपने रियल लाइफ तड़ीबाज यानि लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 2 मार्च को शादी रचाएंगी। कपल जयपुर के शाही पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा।

Bollywood Tadka

इस महल का नाम चोमू पैलेस है। आज उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी झलक सामने आ गई है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए बाहों में बाहें डाल एंट्री की। दोनों किसी रॉयल कपल से कम नहीं लग रहे थे।

Bollywood Tadka

 

एक्ट्रेस ने मल्टीकलर चोली के साथ ग्रीन कलर का लहंगा पहना, जिसे पिंक और ग्रीन दुपट्टे से स्टाइल किया है।  सुरभि चंदना ने अपने रॉयल लुक को चांद बालियों और नथ से पूरा किया है। सॉफ्ट कर्ल हेयर और मिनिमल मेकअप में सुरभि गजब लग रही हैं।

Bollywood Tadka

 

वहीं दूल्हे राजा करण ने सी-ग्रीन कुर्ता-पायजामा में अपनी लेडी लव को ट्विन किया। तस्वीरों में सुरभि के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगती भी नजर आ रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

सुरभि चंदना पिछले 10 सालों से करण शर्मा को डेट कर रही हैं। कपल ने पिछले साल गुपचुप तरीके से रोका किया था और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

surbhi ChandanaKaran SharmaPre WeddingfestivitiesMehendi CeremonyTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...