main page

माथे और भुजाओं पर चंदन लगा करते थे पूजा अर्चना...घंटों तक रहते थे भक्ति में लीन और गाते थे शंभु के गीत, सच्‍चे शिव भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत

Updated 01 March, 2022 03:22:33 PM

1 मार्च को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। मंदिरों में ''हर हर महादेव'' के जयकारे लग रहे हैं। भक्त शिव की भक्ति में डूब नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी भोले बाबा की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। स्टार्स की पूजा अर्चना की फोटोज देख फैंस दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को भी खूब याद कर रहे हैं, क्योंकि सुशांत शिवजी के बड़े भक्त थे और हर साल महाशिवरात्रि को खूब पूजा अर्चना करते थे। आज इस महापर्व पर सुशांत के शिव पूजा वाले कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 1 मार्च को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। मंदिरों में 'हर हर महादेव' के जयकारे लग रहे हैं। भक्त शिव की भक्ति में डूब नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी भोले बाबा की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। स्टार्स की पूजा अर्चना की फोटोज देख फैंस दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को भी खूब याद कर रहे हैं, क्योंकि सुशांत शिवजी के बड़े भक्त थे और हर साल महाशिवरात्रि को खूब पूजा अर्चना करते थे। आज इस महापर्व पर सुशांत के शिव पूजा वाले कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

सुशांत सिंह ने ये वीडियो 8 अप्रैल 2019 को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वो माइक पर 'शिव शंभू' गाते दिख रहे हैंं। इस दौरान वो पूरी तरह से शिवभक्ति में लीन हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'नमामीशमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् । निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् ।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत पूरे विधि विधान से घर पर पूजा कर रहे हैं। माथे और भुजाओं पर चंदन लगाए एक्टर पूरी तरह से शिव के रंग में रंगे दिख रहे हैं।

इस वीडियो में भी सुशांत 'शिव शंभू' गाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ 2 लोग और नजर आ रहे हैं, जो गाने में उनका साथ दे रहे हैं।

 

 

बता दें, सुशांत सिंह की फिल्म केदारनाथ का गाना नमो नमो खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सुशांत शिवभक्ति में लीन थे। उनकी कुछ फोटोज हैं, जिसमें वो माथे पर चंदन का तिलक लगाए, ध्यान की मुद्रा में बैठे दिखाई दे हैं। उनके बैकग्राउंड में शिवमंदिर है।  

 


बताते चले, सुशांत सिंह राजपूत महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी मौत 14 जून,2020 को संदिग्ध हालातों में हुई थी, जिसके बाद इंडस्ट्री में हाहाकर मच गई थी। सुशांत के निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था। वहीं उनके परिवार को भी बड़ा गम लगा था, जिसकी कमी आज भी कोई पूरी नहीं कर सकता।

Content Writer: suman prajapati

Sushant Singh Rajputgreat devoteeLord ShivathrowbackvideosBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...