main page

श्रीलंका में प्रदर्शन पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, कहा-'बुरी है आग पेट की.. बुरे दिल के दाग..न मिट सकेंगे एक दिन..बनेंगे इंकलाब'

Updated 11 July, 2022 08:39:57 AM

पिछले कई महीनों से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां काफी समय से लोग आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रही जनता का अब धीरे-धीरे धैर्य जवाब दे रहा है। वहीं शनिवार को जनता का सब्र का बाण टूटा और वे हिंसा पर उतर आए। जनता ने राष्ट्रपति भवन पर

मुंबई: पिछले कई महीनों से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां काफी समय से लोग आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रही जनता का अब धीरे-धीरे धैर्य जवाब दे रहा है। वहीं शनिवार को जनता का सब्र का बाण टूटा और वे हिंसा पर उतर आए। जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया।

Bollywood Tadka

सिर्फ इतना ही नहीं वहीं की जनता ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजा आवास को भी आग के हवाले कर दिया है। जनता के बढ़ते आक्रोश को देख राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए।  

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। श्रीलंका के लोगों की हिंसा पर अब बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

स्वरा ने वहां के लोगों द्वारा किचन पर कब्जा करने का भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में कविता की दो लाइनें लिखीं। उन्होंने लिखा-'बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग ये...न मिट सकेंगे एक दिन, बनेंगे इंकलाब ये...' (जनवादी गीत:  तू जिन्दा है)' स्वरा के इस पोस्ट पर लोग भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

स्वरा भास्कर की इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'समझ सकते हैं कि पेट के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।' एक और शख्स ने कहा- 'त्रस्त जनता कुछ भी कर सकती है नए श्रीलंका का वादा खोखला साबित हुआ।'

Bollywood Tadka

बता दें कि स्वरा भास्कर देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। काली पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद के बीच भी स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके महुआ मोइत्रा का समर्थन किया था।

Content Writer: Smita Sharma

Swara BhaskarReactionviolentprotestsSri LankaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...