main page

The Kerala Story Box Office Day 20: अदा शर्मा की फिल्म की धीमी पड़ी रफ्तार, 20वें दिन कमाए इतने करोड़

Updated 25 May, 2023 10:46:54 AM

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कमाई अब धीरे-धीरे घटने लगी है। इसकी बिजनेस को सबसे ज्यादा इस हॉलीवुड फिल्म ने प्रभावित किया है।

नई दिल्ली। 5 मई 2023 को रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीद से कई गुना अधिक बिजनेस किया, तभी से लगातार फिल्म  नई ऊंचाईयों को छू रही है। लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई है। 

'द केरल स्टोरी' की घटने लगी कमाई
अदा शर्मा की इस फिल्म को भारत ही नहीं विदेशो में भी रिलीज किया गया। फिल्म ने कुछ दिन पहले ही शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। तमाम विवादों के बीच भी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 

Title

बुधवार को कमाए इतने करोड़
सुदीप्तो सेन की इस फिल्म की कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि यह 200 करोड़ के बाद 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। लेकिन अब फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। बीते सोमवार यानी 18 मई को फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। वहीं सोमवार के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं बुधवार को यह घटकर 3.20 करोड़ हो गया।अब कुल मिलाकर फिल्म ने  210.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ कामकाजी दिनों में फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड पर 'द केरल स्टोरी' अच्छा कलेक्शन कर सकती है। 

इस फिल्म ने लगाई कमाई में सेंध
'द केरल स्टोरी' की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जिसमें हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की नई सीरीज फास्ट एक्स ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर ही फिल्म ने भारत में करीब 75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

Content Editor: Varsha Yadav

द केरल स्टोरद केरल स्टोरी कलेक्शनThe Kerala StoryThe Kerala Story box office collectionThe Kerala Story box office

loading...