main page

Bollywood 2023: इस साल पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

Updated 27 July, 2023 01:19:19 PM

इस साल बॉलीवुड में एक से एक जबरदस्त फिल्में आ रही हैं, जिसमें फुल ऑन एक्शन से लेकर रोमांस, सस्पेंस और ड्रामा नजर आएगा। वहीं इन अपकमिंग फिल्मों में फैंस को ऑनस्क्रीन ऐसी नई जोड़ियां नजर आएंगी, जो इससे पहले कभी एकसाथ पर्दे पर दिखाई नहीं दी हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस साल बॉलीवुड में एक से एक जबरदस्त फिल्में आ रही हैं, जिसमें फुल ऑन एक्शन से लेकर रोमांस, सस्पेंस और ड्रामा नजर आएगा। इन फिल्मों में शाहरुख खान की 'जवान' से लेकर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' तक शामिल हैं। वहीं इन अपकमिंग फिल्मों में फैंस को ऑनस्क्रीन ऐसी नई जोड़ियां नजर आएंगी, जिन्हें इससे पहले कभी एक साथ पर्दे पर नहीं देखा गया है। आज हम आपको इन्हीं जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका फैंस बड़ी ही बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। 

 

शाहरुख खान और नयनतारा
बॉलीवुड के किंग खान की 'पठान' के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार है जब दोनों एक्टर्स साथ में स्क्रीन शेयर करेगें। हाल ही में 'जवान' की प्रिव्यू आउट हुआ था, जिसमें शाहरुख और नयनतारा धांसू स्टाइल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

शाहिद कपूर और कृर्ति सेनन
शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी। इस अपकमिंग लव स्टोरी के फर्स्ट लुक पोस्टर में दोनों की सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फिल्हाल फिल्म का नाम सामने नहीं आया है लेकिन जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई हैं फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना
'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद रणबीर सिंह रश्मिका मंदाना के साथ 'एनिमल' में नजर आएंगे। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक हैं। हालांकि फिल्म से अभी एक्ट्रेस का लुक आउट नहीं हुआ है। 'एनिमल' पहले सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार  की 'ओह माई गॉड 2' के साथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्ही कारणों की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। 

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे
आयुष्मान खुराना एक बार फिर ड्रीम गर्ल बनकर लोगों की नींदे उड़ाने के लिए वापस आ रहे हैं। हाल ही में 'ड्रीम गर्ल 2' से एक्टर की एक झलक सामने आई है, जिसमें पूजा के अवतार में आयुष्मान कहर ढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ अनन्या पांडे स्क्रीन पर दिखाई देंगी। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

प्रभास और श्रुति हासन
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' भी काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी। इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन करते नजर आएगे। 

Content Editor: Varsha Yadav

बॉलीवुड की नई जोड़ियांऑनस्क्रीन नई जोड़ियांशाहरुख खान नयनताराप्रभासश्रुति हासनआयुष्मान खुरानाअनन्या bollywood new jodiyanupcoming filmsshahrukh khannayantarashahid kapoorkirti sanon

loading...